ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात : नगर पंचायत लोरमी अब बनेगी नगर पालिका, पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा खुड़िया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात : नगर पंचायत लोरमी अब बनेगी नगर पालिका, पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा खुड़िया

By Mohan Rao
Published: May 8, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात
SHARE

रायपुर। नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा। खुड़िया राजस्व ग्राम बनेगा, खुड़िया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा एवं यहां रिसॉर्ट बनाया जाएगा। ग्राम गोड़खाम्ही नगर पंचायत एवं डिंडोरी को उप-तहसील बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोरमी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुंगेली जिले के ग्राम खुड़िया में यह घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 13 करोड़ 71 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 1 करोड़ 20 लाख रूपए के लोकार्पण कार्य तथा 12 करोड़ 51 लाख रूपए के भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनता से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। इस मौके पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री राहुल देव, एसपी श्री चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें खाद्यान्न सहायता योजना का लाभ किस तरह से मिल रहा है। अंजू ने बताया कि चावल, नमक, शक्कर सस्ता है लेकिन गैस महंगा हो गया है। मुख्यमंत्री ने दुर्गा साहू से पूछा कि राशन दुकानों में बायोमीट्रिक सिस्टम ले आए हैं। इसकी वजह से सुविधा मिल रही है या नहीं। दुर्गा ने कहा हां ये बहुत आसान है। मुख्यमंत्री ने किसानों से भी चर्चा की किसानों को छपरवा के बारे में बताया कि ये पहले जंगली क्षेत्र था। यहां भी धान खरीदी केन्द्र आरंभ हो गया है। इससे किसानों का उत्साह बढ़ा है। सुखनंदन सागर ने बताया कि राजीव गांधी न्याय योजना की किश्तें समय पर आ जाती हैं। किश्तें ऐसे समय पर आती हैं जो खेती-किसानी के काफी उपयोगी समय होता हैं। किसान मालिकराम ने बताया कि उनका 36 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है।

भेंट मुलाकात के दौरान गोधन न्याय योजना के हितग्राही मोती दत्त कश्यप ने बताया कि गोबर बेच कर उसके छः सदस्यीय परिवार को हर महीने 10 से 20 हजार रूपए की आय हो रही है और अब तक डेढ़ लाख रूपए की आय हो चुकी है। श्री कश्यप ने बताया कि वे सीजीपीएसी की तैयारी कर रहे हैं और प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं।

शंकर पटेल ने बताया कि वे 6 सालों से कैंसर से पीड़ित हैं। मुख्यमंत्री ने उनके इलाज के लिए मदद के निर्देश दिए। श्री रघुबीर साहू ने बताया कि धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर खुलने से आधी कीमत पर दवाई मिल जा रही है। इससे इलाज काफी सस्ता हो गया है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हाट-बाजार में मोबाइल मेडिकल यूूनिट आने से इलाज निःशुल्क हो रहा है।

हमारे स्कूल में अच्छी पढ़ाई
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों से भी बातचीत की। साहिल ने बताया कि यहां बहुत अच्छी पढ़ाई हो रही है। मुझे यकीन है कि मेरे 80 प्रतिशत से अधिक अंक 12वीं में आएंगे। आरती ध्रुव ने इंग्लिश में अपना परिचय देते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र संबंधित जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि हमनंे नवजात शिशु को भी जाति प्रमाण पत्र देने की पहल की है। ताकि भविष्य में बच्चों की किसी तरह के समस्या न हो।

मुख्यमंत्री की लोरमी विधानसभा की घोषणाएं
इस मौके पर डिंडोरी से नवागांव दयाली मार्ग का निर्माण करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने लोरमी नगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम बनाने 01 करोड रूपए देने, नौरंगपुर व नवरंगपुर में 33/11 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना करने की घोषणा की। साथ ही लोरमी के 05 विस्थापित वन ग्रामों बांकल, बोरकछार, सामरथसान, न्यू बहाउड़ व न्यू जल्दा के विकास हेतु 20-20 लाख प्रदाय करने, लोरमी नगर उद्यान विकसित करने हेतु 01 करोड़ रूपए प्रदान करने तथा दस देवगुडियों के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी। एटीआर क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने की मुहिम प्रारंभ की जाएगी। श्री बघेल ने ग्राम पंचायत रखेली में गनियारी नदी पर पुल निर्माण कराने की घोषणा भी की।

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
देश के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास और पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे की पंक्तियों से झूम उठा स्टेडियम, सीएम साय हुए शामिल
सीएम बघेल कल राज्य के किसानों, पशुपालकों, गौठान समितियों और समूहों को ऑनलाइन जारी करेंगे 1750 करोड़ रूपए
CG Crime : 8 वीं की छात्रा से गैंगरेप, मेला देखकर लौट रही थी नाबालिग… दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में सत्ता संघर्ष: क्या वाकई प्रदेश में बदल जाएगा सीएम… कल दिल्ली में एआईसीसी की बैठक में हो सकता है फैसला… सीएम व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तलब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आधी रात को राइसमिल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सारा धान जलकर हो गया खाक
Next Article CG Crime : खेतों की ओर जा रही नाबालिग से बदमाश ने किया दुष्कर्म, 23 दिन बाद ऐसे खुला मामला

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?