ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली निगम क्षेत्र में मकानों व दुकानों की फिर से शुरू हुई नाप-जोक,  तीन माह में काम पूरा करने का निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRishali

रिसाली निगम क्षेत्र में मकानों व दुकानों की फिर से शुरू हुई नाप-जोक,  तीन माह में काम पूरा करने का निर्देश

By Mohan Rao
Published: May 26, 2025
Share
रिसाली निगम में पुन: कर निर्धारण के लिए शुरू हुई नापजोक
SHARE

रिसाली। नगर निगम रिसाली के 40 वार्डो में बने मकान और दुकानों का पुनः कर निर्धारण किया जा रहा है। अधिक क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कर टैक्स की राशि में बचत करने वालों से अंतर की राशि जमा कराई जाएगी। इसकी शुरुआत मैत्रीनगर निवासी सांसद प्रतिनिधि दीपक चंद्राकर से की गई है। निगम ने शीघ्र अंतर की राशि 1154 रुपए जमा करने निर्देश दिए है।

निगम के इस अभियान में सांसद प्रतिनिधि दीपक और उनकी पार्षद पत्नी सुन्दा चंद्राकर ने सहयोग किया। पहले पुराने कर निर्धारण की प्रति उपलब्ध कराते, अधिकारियों को निष्पक्ष रूप से नाप जोक करने अनुरोध किया। गणना में निर्माण कार्य 66 वर्ग फीट अधिक पाया गया। पूर्व में 1582 वर्ग फीट का टैक्स निर्धारण हुआ था। यह राशि 1154 रुपए कम थी।

तीन माह में कार्य पूर्ण करने निर्देश
आयुक्त मोनिका वर्मा ने संपत्ति कर विभाग को निर्देश दी है कि वे निगम के 40 वार्डो में टैक्स पुनः निर्धारण कार्य तीन माह में पूरा करे। मकान व दुकान मालिकों को अंतर की राशि के बारे में विस्तार से बताए। टैक्स पुनर्धारण में रोडा करने वालों से सख्ती से पेश आए। आयुक्त मोनिका वर्मा ने निर्देश दी है कि सर्वे कार्य करने वाले कर्मचारी नल कनेक्शन की भी जानकारी ले। नल कनेक्शन होने पर इस बात की पुष्टि करे कि वह व्यक्ति जल कर जमा कर रहा है कि नहीं।

जानकारी छिपाने पर करवाई
कई ऐसे है जिन्होंने अपने घर में दुकान का निर्माण कर व्यवसाय कर रहे है। या फिर घर को किराया में दिया है। घर में हॉस्टल भी संचालित है। जितने क्षेत्रफल से मकान मालिक व्यवसायिक उपयोग या किराया देकर लाभ अर्जित कर रहा है निगम उसका टैक्स व्यवसायिक निर्धारण करेंगे। जानकारी छिपाने पर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।

अधिकारी इन बिंदु पर कर रहे सर्वे

  • मकान या दुकान कब से बना है।
  • निर्माण हुए मकान या दुकान का वास्तविक टैक्स जमा हो रहा है कि नहीं।
  • मकान व्यवसायिक उपयोग में तो नहीं।
  • मकान कच्चा है या पक्का। प्रथम या द्वितीय तल का निर्माण हुआ है कि नहीं।
  • मकान रजिस्ट्री, पट्टा या आबादी भूमि अथवा अतिक्रमण पर तो नहीं है।
  • मकान मालिक टैक्स की राशि में बचत तो नहीं कर रहा है।
  • मकान या दुकान मालिक टैक्स नियमित जमा कर रहा है कि नहीं।
  • मकान के अगल बगल की स्थित क्या है।
छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट: अबुझमाड़ टाइगर्स ने फिल फाइटर्स बिलासपुर को हराकर खिताब किया अपने नाम
महापौर की चाह में बने हेलीकाप्टर प्रत्याशी, पार्षद चुनाव जीतना हुआ दुष्कर
उत्तराखंड: सरकार ने जारी की नई एसओपी, चारधाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित
कृषि कानूनों पर गठित समिति ने सुप्रीम कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में सौंपी रिपोर्ट, 5 अप्रैल को होगी सुनवाई
Senior Men’s Vijay Hazare One Day Trophy 2025: विकल्प तिवारी ने खेला नाबाद 112 रन की पारी, छत्तीसगढ़ ने 229 रन से जीता मैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का 27 मई को चारामा दौरा, योग की संभावनाओं पर करेंगे चर्चा
Next Article छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?