ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसटीपी स्थापना की अनुमति के लिए महापौर परिषद से मिली स्वीकृति….. शव दफन के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर भी बनी सहमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एसटीपी स्थापना की अनुमति के लिए महापौर परिषद से मिली स्वीकृति….. शव दफन के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर भी बनी सहमति

By @dmin
Published: August 14, 2020
Share
mayor's council for permission to set up STP
mayor's council for permission to set up STP
SHARE

भिलाई । महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी की उपस्थिति में आज निगम सभागार में सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए महापौर परिषद की बैठक हुई। जहां एसटीपी की स्थापना के लिए विष्णु केमिकल लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र को अनुमति प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से महापौर परिषद के सदस्यों ने सहमति जताई। इस प्रस्ताव पर सहमति जताने के साथ ही निगम को इससे राजस्व की प्राप्ति भी होगी। जल कार्य विभाग द्वारा किए गए गणना के अनुसार 5 रुपए प्रति किलोलीटर नाले की जल को लेने की एवज में लिया जाएगा! जितना जल विष्णु केमिकल लिमिटेड द्वारा लिया जाएगा उसकी गणना इसी आधार पर करते हुए राशि की वसूली की जाएगी। बता दें कि विष्णु केमिकल लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र नंदिनी रोड भिलाई के द्वारा एसटीपी की स्थापना की अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

बैठक में भिलाई क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय द्वारा शव दफन के लिए कब्रिस्तान, सतनामी समाज एवं कबीरपंथी समुदाय के शव के अंतिम संस्कार के लिए जमीन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, मांग के अनुसार निगम क्षेत्र में बड़े भूखंड की आवश्यकता है, परंतु जमीन की अनुपलब्धता के चलते इसके लिए नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र से बाहर लगे हुए ग्रामीण क्षेत्र में नजूल रिक्त भूमि उपलब्ध कराने नजूल शाखा कार्यालय कलेक्टर, दुर्ग को पत्र प्रेषित किया जाएगा। महापौर परिषद के सदस्यों ने इसके लिए सहमति दी है।

पुराने नेहरू नगर के सामने बने उद्यान की देखरेख, संधारण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य ओल्ड नेहरू नगर रेसिडेंस एसोसिएशन करेगी पुराने नेहरू नगर के सामने बने उद्यान की देखरेख, संधारण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य स्वयं के व्यय से करने के लिए कनिका जैन अध्यक्ष प्रबंधन समिति ओल्ड नेहरू नगर प्रेसिडेंट एसोसिएशन के द्वारा आवेदन किया गया था। इस प्रकरण को जोन आयुक्त ने महापौर परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया! महापौर परिषद के सदस्यों ने चर्चा उपरांत 1 वर्ष के लिए 15 शर्तों के आधार पर उद्यान के देखरेख, संधारण एवं सौंदर्यीकरण करने पर सहमति जताई है। यदि 1 वर्ष में इन शर्तों का उल्लंघन प्रबंधन द्वारा किया जाता है तो इस पर उचित एवं अंतिम निर्णय लेने का अधिकार आयुक्त का होगा।

इसी प्रकार से जोन क्रमांक एक एवं 4 में पाइपलाइन संधारण कार्य, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पीली मिट्टी चौक, रेशने आवास, नेहरू नगर पूर्व में स्थित, ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास, संतोषी पारा में स्थित, आईटीआई के पीछे स्थित एसएलआरएम सेंटर में पुनर्चक्रण किए जाने योग्य कचरे के कचरा पृथकीकरण एवं गीले कचरे से खाद तैयार किए जाने के कार्य हेतु निविदा आमंत्रण के संबंध में, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु अनुमोदन के संबंध में, कुरूद के तालाब को मछली पालन हेतु पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति को लीज पर आवंटन करने पर महापौर परिषद के सदस्यों द्वारा चर्चा की गई! बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, जोहन सिन्हा, डॉ दिवाकर भारती, दुर्गा प्रसाद साहू, सूर्यकांत सिन्हा, सुभद्रा सिंह, सत्येन्द्र बंजारे, जी राजू, सुशीला देवांगन, सदीरन बानो, निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, अमिताभ शर्मा एवं पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, सचिव जीवन वर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली एनसीआर को मिलेगा एक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन
प्रतिबंधित कैरी बेग, पॉलीथिन, डिस्पोजल बेचने पर होगी जब्ती की कार्रवाई 5 सौ से लेकर 10 हज़ार रुपए तक जुर्माना भी लगेगा
सीएम की संवेदनशीलता, तीन महिलाओं को मिली अनुकंपा नियुक्ति
छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ
परिवहन विभाग की नई पहल: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने सोशल मीडिया को बढ़ावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 298 # 14 August 2020
Next Article The Chief Minister inaugurated e-ethical resorts of Kudar, Sodha Dadar and Dhankul: said… .. tribal culture, art and rural environment will be seen in the resort मुख्यमंत्री ने कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल के इको-एथनिक रिसॉर्ट का किया ई-लोकार्पण: कहा….. रिसार्ट में दिखेगी जनजातीय संस्कृति, कला और ग्रामीण परिवेश की झलक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?