ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा: कहा- 900 बिस्तर अस्पताल बनाने पर जिला प्रशासन का जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा: कहा- 900 बिस्तर अस्पताल बनाने पर जिला प्रशासन का जताया आभार

By @dmin
Published: July 29, 2020
Share
Mayor took stock of Kovid Care Center: said - thankful to the district administration for making 900 bed hospital
Mayor took stock of Kovid Care Center: said - thankful to the district administration for making 900 bed hospital
SHARE

भिलाई। महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव ने कचांदुर स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी और सीएमएचओ गंभीर ठाकुर के साथ मेडिकल कॉलेज के लैब, आईसोलेशन वार्ड, मेल-फीमेल वार्ड, डॉफिंग एरिया का निरीक्षण किया। हर वार्ड में बेड, पंखा, वेंटीलेशन, हैंड वाश और सेनिटाइजर सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखकर खुशी जाहिर की। चार दिनों में 900 बिस्तर सहित अन्य जरूरी सुविधाओं से युक्त कोविड केयर सेंटर तैयार करने के लिए जिला, निगम के अधिकारी/कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।

महापौर यादव ने कहा कि चार दिन पहले शनिवार को चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज कचांदुर को कोविड केयर सेेंटर बनाने के लिए अधिकारियों से चर्चा की थी। चार दिन बाद निगम प्रशासन की टीम ने मेडिकल कॉलेज के हर वार्ड को व्यवस्थित कर दिया। निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने कोरोना महामारी से लडऩे के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया। चार दिनों में 900 बिस्तर का सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर तैयार कर दिया। जबकि चार दिन पहले मेडिकल कॉलेज को कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए चर्चा की थी तब मरीजों का बेहतर इलाज के लिए हर वार्ड की साफ-सफाई, बिजली और पानी की सप्लाई सहित सुरक्षा व्यवस्था की बात सामने आई थी। इतने कम समय में इसे पूरा कर पाना संभव नहीं लग रहा था। लेकिन आयुक्त रघुवंशी के मार्गदर्शन में हमारे कोरोना वारियर्स ने रात दिन काम कर न केवल हास्पिटल परिसर को साफ-सुथरा किया, बल्कि संक्रमित लोगों का बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था ही तैयार कर लिया। हर वार्ड में एक निश्चित दूरी पर बेड की व्यवस्थाएं की गई है। मरीजों के हाथ धोने के लिए हैंडवाश, सैनिटाइजर, सहित अन्य जरूरी व्यवस्था की गई है। इससे यहां मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त तरूणपाल लहरे, अधीक्षण अभियंता सत्येन्द्र सिंह, जोन-2 की आयुक्त पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित अन्य मौजूद रहे।

विधायक ने चिकित्सकों का बढ़ाया हौसला

महापौर ने कोविड केयर सेंटर में चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ का हौसला आफजाई किया। कोरोना पीडि़तों का बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक और नर्सिंग स्टॉफ का आभार भी जताया। आगे भी कोरोना से महामारी से लडऩे के लिए इसी तरह से सेवाएं देने का आग्रह किया। सीएमएचओ डॉ ठाकुर और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से चिकित्सक, नर्सिंग स्टॉफ, लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी चार्ट की जानकारी ली।

विधायक वोरा ने 5 घंटे तक किया वार्ड भ्रमण: मोहन नगर की हरेक गलियों में घूम घूमकर समस्याओं लिया जायजा लिया…. अफसरों को फील्ड में रहकर काम करने दिये सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने राजधानी के हृदय स्थल में बने मल्टी लेवल पार्किंग का किया लोकार्पण…. 28 करोड़ की लागत से बना है यह मल्टिलेवल पार्किंग… जाने क्या है इसकी खूबियां
वेदांता एल्युमीनियम की मजबूत नीतियों से बढ़ रही है LGBTQIA+ कर्मचारियों की संख्या; कंपनी के गौरव माह समारोह में दी गई यह जानकारी
धान खरीदी की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा: एक दिसंबंर से धान खरीदी… मुख्यमंत्री के निर्देशों से जिला व संभाग अधिकारियों को कराया गया अवगत
राज्य गठन के बाद सबसे अधिक धान खरीदी: छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों में से रिकार्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Guidelines on Ganeshotsav released: Statue not more than four feet high गणेशोत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी: चार फिट से ज्यादा ऊंची मूर्ति नहीं, संक्रमित होने पर इलाज का खर्च देना होगा समिति को
Next Article ठेका श्रमिक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही मौत स्टील कारोबारी ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या: सुसाइडल नोट में लिखा कारण, यह थी खुदकुशी की वजह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?