भिलाई। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कोरोना की जंग जीत ली है। सप्ताह भर बाद एम्स रायपुर से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्विट कर दी है। देवेन्द्र यादव ने ट्विट करते हु्रए कहा कि तीन दिन के होम आइशोलेशन व 7 दिन एम्स में रहने के बाद आज मुझे छुट्टी मिल गई है। सभी के आशीर्वाद व समर्थन के लिए धन्यवाद।

बता दें कि महापौर देवेंद्र यादव ने 2 अगस्त को अस्वस्थ महसूस होने पर रैपिड टेस्ट कराया था। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पहले तो उनकी घर में ही देखरेख हो रही थी। उसके बाद 4 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स में 6 अगस्त और फिर 9 अगस्त को हुई जांच में फिर पॉजिटिव मिले थे। एम्स के डॉक्टरों ने पहले ही कहा था कि देवेन्द्र यादव की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।



