ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने खम्हरिया में निर्माणाधीन एसएलआरएम सेन्टर का किया निरीक्षण…. मुक्तिधाम के रिनोवेशन के दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने खम्हरिया में निर्माणाधीन एसएलआरएम सेन्टर का किया निरीक्षण…. मुक्तिधाम के रिनोवेशन के दिये निर्देश

By @dmin
Published: October 8, 2020
Share
Mayor and MLA Devendra Yadav inspected the under construction
Mayor and MLA Devendra Yadav inspected the under construction
SHARE

भिलाई। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने खम्हरिया में निर्माणाधीन एसएलआरएम सेन्टर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों से निर्माणाधीन एसएलआरएम सेंटर के कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्षा तुलसी साहू, केशव चौबे, प्रभाकर जनबंधु, एल्डरमैन नरसिंहनाथ एवं शमशेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि ने महापौर को बताया कि खम्हरिया एसएलआरएम सेन्टर का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। 35 फीसदी कार्य पूर्ण किया जा चुका है। विदित है कि निगम दो स्थानों पर नये एसएलआरएम सेन्टर का निर्माण कर रही है। पहला बटालियन के पास और दूसरा खम्हरिया मुक्तिधाम के समीप। दो स्थानों पर जीरो वेस्ट सेन्टर बनने से प्रतिदिन एकत्र होने वाले कचरे से सोनहा खाद जल्द तैयार होगा। खाद बनाने का कार्य यहां वर्ष भर चलेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत निगम जीरो वेस्ट पर ज्यादा फोकस कर रही है। ताकि सॉलिड वेस्ट मैननेजमेंट अधिनियम के तहत् सुखा और गीला कचरे का बेहतर तरीके से निपटान किया जा सके। एसएलआरएम सेन्टर में घरो से एकत्र की गई कुड़ा-करकट मे से गीले कचरे से सोनहा खाद तैयार किया जाता है और सुखे कचरे का पृथक्कीकरण कर विक्रय किया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में निगम ने सोनहा खाद को बेचकर काफी राजस्व जुटाया था।
जोन आयुक्त ने महापौर को अवगत कराया कि समीप स्थित तालाब में मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा साथ ही आवागमन के लिए रास्ता का निर्माण किया जाएगा। मुक्तिधाम में बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है! श्री यादव ने निर्देश दिए कि मुक्तिधाम का रिनोवेशन के लिए प्रस्ताव तैयार करें, मुक्तिधाम के शेड को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि विद्युत कनेक्शन एवं पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए अभी से प्रयास करें ताकि एसएलआरएम सेंटर निर्माण होते ही सेग्रीगेशन का कार्य चालू हो सके! निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सुनील दुबे, जोन के स्वच्छता अधिकारी अंकित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

होली तक बढ़ाई गई फ्री राशन योजना, गेहूं-चावल के साथ तेल और दाल भी देगी सरकार
Bhilai Breaking : सूने मकान से लाखों की चोरी… बिहार गया था परिवार, कैमरों का डीबीआर भी उठा ले गए चोर
यादव समाज ने किया मंत्री गजेन्द्र यादव का सम्मान, स्कूल शिक्षामंत्री ने कहा- सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं
लगातार चौथे दिन एक लाख से कम केस… बीते 24 घंटों में 1.34 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 3,403 की मौत
सीबीआई बनाम ममता: एजेंसी के दफ्तर के बाहर जुटी टीएमसी कार्यकताओं की भीड़, पथराव और लाठीचार्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Businessman arrived at Corporation Gate if refused to set up weekly market फसल की बार्बादी से आत्महत्या करने वाले किसान परिवार से मिले अतुल पर्वत…. 11 हजार रुपए की दी त्वरित सहायता
Next Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express यूपी बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी: दुर्ग से छपरा के लिए चलेगी स्पेशन ट्रेन… इन दिन से मिलेगी सुविधा… देखें पूरी समय सारणी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?