ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैक्सवेल ने की हिटमैन रोहित शर्मा के पांच टी20 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया धमाका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedSports

मैक्सवेल ने की हिटमैन रोहित शर्मा के पांच टी20 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया धमाका

By Mohan Rao
Published: February 11, 2024
Share
SHARE

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टी20 में ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 55 गेंद में नाबाद 120 रन बनाए। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 241 रन बनाए। मैक्सवेल के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पांचवां शतक रहा। उन्होंने इस मामले में हिटमैन रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित ने भी पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैक्सवेल ने 50 गेंद में ही शतक पूरा किया था। एक वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 64 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद मैक्सवेल ने स्टोइनिस के साथ 82 रन की साझेदारी की। स्टोइनिस 15 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच मैक्सवेल ने दूसरे छोर से चौके-छक्के की बरसात जारी रखी और फिर पांचवें विकेट के लिए टिम डेविड के साथ 95 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। यह साझेदारी इन्होंने महज 39 गेंद में की। मैक्सवेल 55 गेंद में 12 चौके और आठ छक्के की मदद से 120 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 241.67 का रहा। वहीं, टिम डेविड 14 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे। उनका स्ट्राइक रेट 221.43 का रहा।

मैक्सवेल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में रहे हैं। दो टी20 शतक तो उन्होंने चार महीने के अंदर बनाए हैं। पिछला टी20 शतक मैक्सवेल ने पिछले साल नवंबर में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान लगाया था। मैक्सवेल ने जब नवंबर में भारत के खिलाफ टी20 शतक जड़ा था तो तब भी रोहित के चार शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। हालांकि, उसके बाद रोहित ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक जड़ आगे निकल गए थे। अब मैक्सवेल ने फिर से बराबरी कर ली है।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सभी को पछाड़ा… आईएएनएस-सी वोटर के सर्वे में बने No-1
चार गुना राजस्व वृद्धि के साथ रुनाया ग्रीन टेक को क्रिसिल से ‘ए / स्थिर / ए1’ रेटिंग
छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक दिन में हुई रिकार्ड मौते….. पिछले 24 घंटे में 279 मरीजों ने तोड़ा दम…..15563 नए कोरोना मरीज मिले
धान खरीदी में रिकॉर्ड प्रगति : 23.48 लाख किसानों से धान खरीदी, 295.97 अरब रुपए का भुगतान
Railway breaking : चैत्र नवरात्रि श्रद्धालुओं के लिए डोंगरगढ़ जाना हुआ आसान, कई एक्सप्रेस ट्रनों को मिला ठहराव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर: केंद्र सरकार की ओर से देश भर के 46 अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन Big News: बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर: केंद्र सरकार की ओर से देश भर के 46 अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन
Next Article Loksabha Elections 2024 : राजेश मूणत ने ली लोकसभा कोर कमेटी और प्रबंधन समिति की बैठक, कहा- सभी सीटें जीतेंगे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?