भिलाई। शासकीय कन्या स्कूल वैशाली नगर में मंगलवार को वृहद पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर विभिन्न फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। स्कूल के संपूर्ण स्टॉफ द्वारा रोपे गए पौधों का सरंक्षण करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य संगीता बघेल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना बेहद जरूरी है। हमारे आसपास हरियाली रहेगी तभी पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। तुलसी साहू ने कहा कि वर्तमान समय में हम कोरोना महामारी का दंश झेल रहे हैं। कोरोना पीडि़तों के लिए सर्वाधिक आवश्यकता ऑक्सीजन की महसूस की जा रही है। ऐसे में हमें संकल्प लेना चाहिए कि अधिक से अधिक संख्या पौधरोपण कर उनका सरंक्षण किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में पर्यावरण लोगों के अनुकूल रहे।
शासकीय कन्या स्कूल वैशाली नगर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू हुई शामिल… किया पौधरोपण




