ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : बीएसपी के कोक ओवन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : बीएसपी के कोक ओवन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

By Mohan Rao
Published: March 14, 2024
Share
प्लांट में लगी आग
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग प्लांट के कोक ओवन सीसीडी के अमोनिया स्ट्रिपिंग टॉवर में लगी थी। अचानक आग लगने से दूर दूर तक लपटें दिखने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची करीब डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने का कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इसके कारण काम काज प्रभावित हुआ और करोड़ों के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच कोक ओवन सीसीडी के अमोनिया स्ट्रिपिंग टावर में आग लग गई। अमोनिया स्ट्रिपिंग टावर में आ लगी वह नई टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। इस टॉवर से कोक ओवन की बैटरी से निकलने वाली गैस से अमानिया को फिल्टर करने का काम किया जाता है। इसके बाद जो गैस निकलती है उसे आगे भेजा जाता है।  आग लगने से यह टॉवर जल गया है।

आग लगने की सूचना के बाद तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और अपना काम शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 12:30 बजे तक आग पर काबू पाया गया। टॉवर के जलने से करोड़ों के नुकसान की बात कही जा रही है। हालांकि इसका अंदाजा नहीं लगाया गया। आग क्यों और कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि हादसे की जांच के लिए बीएसपी प्रबंधन द्वारा टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।

ट्विटर के बाद फेसबुक को झटका, दिल्ली दंगा मामलों में पेशी से छूट नहीं; जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22वीं बैठक के बाद संवाद आॅडिटोरियम में प्रेस काॅन्फ्रेंस को सम्बोधित किया..
घने कोहरे में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन आयुक्त की एडवाइजरी, जिले में सतर्कता के निर्देश
बुआ ने भतीजे से ठग लिए 1.70 लाख रुपए, एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा
छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह : देररात तक ली हाईलेवल मीटिंग, कमजोर सीटों को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, क्रास फायरिंग में महिला को लगी गोली, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 151 # 14 March 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?