ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अग्निशमन की 6 टीमों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अग्निशमन की 6 टीमों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया

By Mohan Rao
Published: November 24, 2025
Share
गद्दा फैक्ट्री में आग
SHARE

भिलाई। बीती रात्रि अहिवारा रोड ग्राम मुरमुंदा में स्थित श्री साई इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल ड्रम में भयावह विस्फोट भी हुआ। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के 6 दमकल टीमों ने करीबन 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक परिश्रम करने के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना व्यक्त की गई है।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के प्रभारी व जिला सेनानी दुर्ग नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि काल रात्रि 10.30 बजे के करीब श्री साई इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट मुरमुंदा अहिवारा रोड आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर तत्काल अग्निशमन वाहनों के साथ दमकल कर्मियों को भेजा गया। वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों बड़े बहादुरी से फैक्ट्री में घुसकर चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को कईं गाड़ी पानी के द्वारा नियंत्रण किया।

 अश्वनी वर्मा के फैक्ट्री श्री साई इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में केमिकल के साथ फोम सामग्री भी अत्यधिक मात्रा में रखी हुई है। जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। परंतु अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के 6 दमकल टीमों के द्वारा करीब 3 घंटे तक मशक्कत की गई। आग की लपटें अत्यधिक तेज होने के कारण कर्मचारियों को कईं तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परंतु दमकल कर्मियों ने बड़े ही बहादुरी से आज पर काबू पा लिया।

जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक आग लगने के कारण फैक्ट्री के अंदर रखा केमिकल ड्रम भी आग की चपेट में आ गया। जिसमें जमकर विस्फोट हुआ। मौका स्थल पर उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के कारण अग्नि सामान कर्मियों को आग बुझाने में विस्फोट के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ा। भयानक आग लगने के कारण मौका स्थल पर अत्यधिक तापमान बढ़ जाने के कारण फैक्ट्री में बना हुआ टीन शेड का स्ट्रक्चर पिघलकर गिर गया। इस आगजनी कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।

आग बुझाने में इनकी रही भूमिका
फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर अग्निशमन प्रभारी एफ प्रवीण बारा के नेतृत्व में दल प्रभारी धनु यादव, महेन्द्र चंदेल, शरद मेश्राम, डालाराम साहू, केशव यादव सहित अग्निशमन कर्मचारी संतोष मढ़रिया, उमाशंकर यादव, कुलेश्वर, पराग, शैलेन्द्र, टीकेन्द्र, राजूलाल, नितिन, जितेन्द्र वर्मा, योगेश्वर साहू, दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अग्निशमन के कर्मचारियों द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुंच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया। जिससे स्पॉट पर किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

राजनांदगांव और धमतरी जिले को मिली 828 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. सीएम बघेल ने कहा- आम छत्तीसगढिय़ा का अनुभव और उनकी जरूरतें हैं योजनाओं का आधार
नए साल के जश्न में रहेगी शांति, विधायक रिकेश से मिलकर होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने दिया सहयोग का भरोसा
नक्सल ऑपरेशन: 72 घंटे तक चली मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ के इस जिले के खिलाड़ी तीरंदाजी में छाए, प्रतिष्ठित खेल अकादमियों में ले रहे प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव -2023 : निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा… आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला स्तरीय पशु मेला का आयोजन 26 नवम्बर को ग्राम तेलावट में
Next Article दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 26 नवम्बर से

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?