जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में बीएसएफ, सेना और पुलिस (एसओजी) की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई खानेतर इलाके के पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही है। सूत्रों का कहना है कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर यह अभियान शुरू किया गया है। तलाशी अभियान के दौरान सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान सेना ने दो पिस्टल और चार मैगजीन, AK47 राइफल की पांच मैगजीन, दो वायरलेस सेट, 4 ग्रेनेड, 1 बिनोक्युलर, एके-47 के 250 कारतूस, पिस्टल के 150 कारतूस बरामद किए हैं।





