ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीज के मकानों का चिह्नांकन…. निगम कर्मी घरों के बाहर लगा रहे हैं स्टीकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीज के मकानों का चिह्नांकन…. निगम कर्मी घरों के बाहर लगा रहे हैं स्टीकर

By @dmin
Published: September 28, 2020
Share
Marking the houses of positive patients living in home isolation…. Corporation workers are putting stickers outside homes
कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत लेकर पहुंचे लोग
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीजों के घर स्टीकर चस्पा करने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से प्राप्त निर्देश के तहत नगर पालिक निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए समस्त जोन आयुक्तों को निर्देश दिए हैं! निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव वाले व्यक्तियों के मकानों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है। निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त कर्मचारी घरों के दरवाजे या दीवारों पर लाल रंग के स्टीकर चस्पा कर होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या सहित अन्य जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।
जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मानिटरिंग करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होगी। स्टीकर लगाने संबंधी कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं निगम के राजस्व विभाग की टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है! लक्षण युक्त मरीज, गंभीर मरीज और बिना लक्षण वाले मरीजों को वर्ग बार अलग कर सूचीबद्ध करते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है! मरीज के संपर्क में आए हुए हाई रिस्क कांटेक्ट एवं लो रिस्क प्राइमरी कांटेक्ट के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है! कांटेक्ट ट्रेसिंग के तहत कांटेक्ट में आए हुए लक्षण वाले व्यक्ति का कोरोना जांच किया जाएगा।

अब तक 1286 घरों में लग चुके हैं स्टीकर

होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीज के घरों में जोन क्रमांक 1 के 545 घर, जोन क्रमांक 2 के 158 घर, जोन क्रमांक 3 के 210 घर, जोन क्रमांक 4 के 46 घर एवं जोन क्रमांक 5 के 327 घरों में स्टीकर चस्पा किया जा चुका है! जिले में गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 के मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सुविधा दी गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत निगम क्षेत्र में कोविड-19 के पॉजिटिव कई मरीज अपने घरों में रह कर इलाज करा रहे हैं। इस कार्य के लिए आयुक्त श्री रघुवंशी ने फील्ड में कार्य करने वाले राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय किया है। कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी निगम क्षेत्र में संचालित फीवर क्लीनिक सेंटर, शासकीय प्राथमिक चिकित्सालय और जिला चिकित्सालय से कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की प्रतिदिन की जानकारी जुटाने में लगाई गई हैं। उसी रिपोर्ट के अनुसार ही निगम के कर्मचारी होम आइसोलेशन वाले मकानों का सर्वे करने पहुंचते हैं।

Welcome Monsoon : एक सप्ताह की देरी से केरल पहुंचा मानसून, राज्य में तेज बारिश… जानिए छत्तीसगढ़ में कब देगा दस्तक
आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक : सचिव का अफसरों को निर्देश- शराब के अवैध संग्रहण पर करें कार्रवाई
Bhilai Breaking : ऋण पुस्तिका के लिए 90 हजार की मांगी घूस, एसीबी के हत्थे चढ़े पटवारी और कोटवार
उर्जा विभाग की समीक्षा : मुख्यमंत्री साय ने कहा- भविष्य की जरूरत के अनुरूप हो विद्युत सुविधाओं का विस्तार
Breaking News : भिलाई में बड़ा हादसा, कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत… चालक ने किया सरेंडर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhumipujan of Horticulture University to be held on Gandhi Jayanti गांधी जयंती पर होगा हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन… सीएम करेंगे 253 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
Next Article 250 Safai Mitra Ground to complete the commissioner's task आयुक्त के टास्क को पूरा करने 250 सफाई मित्र मैदान में…. निदान 1100 की शिकायत को दूर करने जूटा अमला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?