ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के लक्षण वाले 50 से अधिक की उम्र के नागरिकों का करें चिन्हांकन…. कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना के लक्षण वाले 50 से अधिक की उम्र के नागरिकों का करें चिन्हांकन…. कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

By @dmin
Published: September 15, 2020
Share
Mark citizens of the age of over 50 with symptoms of corona
Mark citizens of the age of over 50 with symptoms of corona
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की विशेष बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आयु बढऩे से सामान्य तौर पर प्रतिरोधक क्षमता घटती है। इसके साथ ही गंभीर बीमारियां हों तो कोविड जैसे रोग में विषम स्थिति पैदा हो जाती है। यदि आरंभ से पचास वर्ष से अधिक आयु वाले कोरोना लक्षण वाले नागरिकों का चिन्हांकन कर लिया जाए तो तुरंत टेस्ट कर इलाज आरंभ किया जा सकता है जिससे भविष्य में लक्षण और बढऩे की आशंका न्यूनतम रह जाएगी और आसानी से जान बचाई जा सकेगी।

कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए, जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जाए। सर्वे टीम इस संबंध में विशेष रूप से भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कभी कभी किसी बुजुर्ग नागरिक के मन में यह शंका हो सकती है कि वे तो घर से निकले ही नहीं, फिर उन्हें कोविड नहीं होगा। उनके जो लक्षण हैं वो सामान्य बुखार के हैं। ऐसा नहीं है यह कोविड के लक्षण भी हो सकते हैं क्योंकि कभी कभी घर के दूसरे सदस्य बिना लक्षणों वाले होते हैं और वे वाहक बन जाते हैं। इसलिए सर्दी बुखार, खराश या कोविड के अन्य लक्षण नजर आ रहें हों तो जरूर टेस्ट कराएं।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि टेस्टिंग के लिए लगी टीम की संभावनाओं का पूरी तरह से उपयोग करना है। यह टीमें जितनी सक्रियता से कार्य करेंगी, तेजी से कार्य करेंगी, टेस्टिंग की रफ्तार उतनी ही तेजी से बढ़ेगी। इस प्रक्रिया में समय घटने से लोग भी अधिकाधिक संख्या में टेस्टिंग के लिए उत्साहित होंगे। कलेक्टर ने कहा कि मरीज के पाजिटिव आते ही उसे मेडिकल किट उपलब्ध करा दिया जाए। डाक्टर की अनुशंसा और मरीज की अंडरटेकिंग प्राप्त होते ही मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करा दी जाए। कलेक्टर ने कहा कि रिस्पांस टाइम बेहतरीन होना चाहिए। कोरोना से जुड़े मामलों में हम जितनी तेजी से पहल करते हैं स्थिति ठीक करने की गुंजाइश उतनी ही बेहतर हो जाती है।

इस मौके पर कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर की स्थिति की मानिटरिंग भी की। उन्होंने कहा कि कंचादुर एवं शंकराचार्य कोविड केयर सेंटर दोनों ही जगहों पर अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए भोजन की और साफसफाई की व्यवस्था की नियमित मानिटरिंग करें। काल सेंटर से जो फीडबैक आ रहे हैं उनके मुताबिक भी चीजों को बेहतर करने की कोशिश करें। कोविड कंट्रोल सेंटर में आने वाले फोन काल पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन में रह रहे सभी लोगों के घरों में स्टिकर अनिवार्य रूप से जरूरी हैं। इसके साथ यह भी मानिटरिंग जरूरी हैं कि वे घर से नहीं निकले। उन्हें आवश्यक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराएं। ग्रासरी आदि की जरूरतों के लिए पड़ोसियों से भी आग्रह करें कि उनकी मदद करें ताकि संक्रमण न फैले।

shreekanchanpath 203 # 07 May 2024
मुख्यमंत्री साय की गौधाम योजना गौवंश संरक्षण क्रांतिकारी अध्याय: रत्नावली कौशल
बुजुर्ग महिला चोर गिरफ्तार, दो साल से कर रही थी चोरी पर कभी नहीं हुआ शक… इस एक गलती ने पहुंचाया जेल
कांक्रीट मिक्सचर मशीन वाहन की ठोकर से स्कूली छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
रात में घरों से चोरी किए गहने सुबह दुकान के शो केस में सजा देता था, कारोबारी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 330 # 15 september 2020
Next Article The recovery rate from corona infection reached 98 percent कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय व आईसीएमआर की प्रेसवार्ता: 38.50 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक…. बताया ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?