ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़

By Mohan Rao
Published: February 4, 2023
Share
विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन
SHARE

रायपुर। विश्व कैंसर दिवस पर आज क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने आज सुबह साढ़े छह बजे से तेलीबांधा तालाब से क्षेत्रीय कैंसर संस्थान तक मैराथन ‘कैनेथान का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मेडिकल कॉलेज के 250 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें डिकेथलॉन द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में क्रमशः तीन हजार रूपए, दो हजार रूपए तथा एक हजार रूपए की राशि प्रदान की गई। 

कैंसर के प्रति जन-जागृति फैलाने पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कैंसर विभाग में उपचाररत बच्चों, मेडिकल छात्रों और अस्पताल के कर्मचारियों के बच्चों ने हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में छोटे बच्चों की श्रेणी में ईशान्या ने प्रथम एवं नव्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में राहुल मरावी प्रथम, डॉ. अवधेश भारत द्वितीय और हेमलता तृतीय स्थान पर रहीं। लोनी एवं शुभांगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में उपचार प्राप्त और स्वस्थ हुए बच्चों व वयस्कों को आज सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो वर्ष की उम्र से लेकर 80 वर्ष तक की उम्र वाले कुल 80 मरीज शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य के सुदूर उत्तर से लेकर दक्षिण हिस्से से आए मरीजों ने कैंसर से जंग जीतने और इस दौरान इलाज करने वाले डॉक्टरों के योगदान को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कैंसर के विरूद्ध जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों, नर्सिंग स्टॉफ और पैरामेडिकल स्टॉफ का शुक्रिया अदा किया।

आपदा को अवसर बना रहे रिश्वतखोर, केंद्र को कोविड-19 से संबंधित भ्रष्टाचार की 40,000 शिकायतें मिलीं
कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान
Gustakhi Maaf: कका अभी जिंदा है’ मगर…
अवैध प्लाटिंग पर सख्ती : भिलाई निगम ने दलालों पर नजर रखने बनाई कमेटी
दोनो अंडरब्रिज निर्माण की सुस्त चाल से जनता परेशान, तत्काल काम पूरा करे अफसर : वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजट 2023-24 : विशेषज्ञो ने बताया कैसा है यह बजट, कई बिंदुओं पर बताया नफा और नुकसान
Next Article सुको से लालू को राहत, जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर नोटिस से इनकार कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की मुहर, सुप्रीम कोर्ट में हुई पांच नए जजों की नियुक्ति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?