ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अभी बहुत से राज्य नहीं खोलना चाहते स्कूल, कुछ त्योहार के बाद लेंगे फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अभी बहुत से राज्य नहीं खोलना चाहते स्कूल, कुछ त्योहार के बाद लेंगे फैसला

By @dmin
Published: October 12, 2020
Share
अभी बहुत से राज्य नहीं खोलना चाहते स्कूल, कुछ त्योहार के बाद लेंगे फैसला
अभी बहुत से राज्य नहीं खोलना चाहते स्कूल, कुछ त्योहार के बाद लेंगे फैसला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अनलॉक 5.0 के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्तूबर से स्कूल खोलने को लेकर हरी झंडी दे दी है। मगर अब भी बहुत से राज्य ऐसे हैं जो स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं। जहां कुछ राज्य अब भी इस बात पर विचार-विमर्श कर रहे हैं कि स्कूलों को कब खोला जाए। वहीं कई त्योहारों के मौसम के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अधिकांश राज्यों में माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं हैं।
राज्यों में विभिन्न सरकारी विभागों के भीतर परामर्श जारी हैं, जिनमें से कई ने अपनी कैबिनेट बैठकों में भी इस मुद्दे को उठाया है। हितधारकों, विशेषकर माता-पिता के साथ भी बैठकें जारी हैं। कई राज्यों ने स्थिति की समीक्षा के लिए पैनल बनाए हैं। हरियाणा पहले ही स्कूलों को खोल चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड अक्तूबर के तीसरे हफ्ते से स्कूल खोलने के लिए तैयार हैं।
उत्तर प्रदेश चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोल रहा है। राज्य में 19 अक्तूबर से नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। लेकिन उपस्थिति दर्ज करवाना अनिवार्य नहीं होगा क्योंकि छात्रों के पास ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने का विकल्प होगा। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिवाली के बाद स्कूल खोलने के संकेत दिए हैं।
महाराष्ट्र ने हाल की कैबिनेट की बैठक में दिवाली खत्म होने के बाद इसपर फैसला लेने का निर्णय लिया है। गुजरात भी दिवाली का इंतजार करेगा। वहीं ओडिशा और असम ने दुर्गा पूजा खत्म होने तक स्कूल नहीं खोलने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश ने दो नवंबर की एक अस्थायी तिथि निर्धारित की है।
दिल्ली, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया है। कई राज्यों को लगता है कि स्कूल खोलने की आवश्यकता सीमित या बिना इंटरनेट की पहुंच वाले छात्रों के लिए है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, बोली- आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा
राजघाट पहुंच पीएम मोदी ने किया बापू को नमन, राष्ट्रपति ने कहा बापू के आदर्शों का करना चाहिए पालन
अवैध प्लाटिंग के मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने की कार्रवाई
बीजापुर के 100 स्कूली बच्चों ने की हवाई यात्रा, राजधानी में की सीएम साय से मुलाकात और कही यह बात
Gustakhi Maaf: जज्बा और क्षमता की गहरी होती खाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big decision of Yogi government before cabinet expansion बिहार चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों में पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा सीएम योगी की डिमांड
Next Article लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?