रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना कहर को देखते हुए कई जिलों में लॉक डाउन की घोषणा की गई है। अब तक प्रदेश के 20 जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है इसके बाद भी संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी रायपुर में तो हाहाकार मचा हुआ है वहीं दुर्ग जिले ने भी अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में दुर्ग के आंकड़ों में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन राहत अभी भी कोसो दूर है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 13 हजार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले सामने आए। वहीं प्रदेश में मौतों का आंकड़ा अब 5 हजार ज्यादा हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कुल 13576 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 4436 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 132 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5031 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 56 हजार 873 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 52 हजार 986 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 98856 हो गई है।
रायपुर मे सर्वाधिक 3442 नए केस
प्रदेश में जिलेवार संक्रमितों की संख्या पर गौर करें तो राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 3442 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद दुर्ग से 1591 व राजनांदगांव से 1132 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो बिलासपुर से 829, बलौदाबाजार से 801, बेमेतरा से 641, कोरबा से 638, जांजगीर से 465, कवर्धा से 452, रायगढ़ से 413, बालोद से 357, धमतरी से 332, गरियाबंद से 312, जशपुर से 295, मुंगेली से 256, महासमुंद से 246, सूरजपुर से 240, सरगुजा से 208, कोरिया से 184, बस्तर से 173, कांकेर से 143, बलरामपुर से 129, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 119, कोंडागांव से 82, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 16, नारायणपुर से 12 तथा बीजापुर से 10 नए केस सामने आए।





