ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सामाजिक संस्था श्री राधेकृष्ण मंच द्वारा निर्मित कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, कहा- सबकी सहभागिता से हारेगा कोरोना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सामाजिक संस्था श्री राधेकृष्ण मंच द्वारा निर्मित कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, कहा- सबकी सहभागिता से हारेगा कोरोना

By @dmin
Published: May 12, 2021
Share
मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सामाजिक संस्था श्री राधेकृष्ण मंच द्वारा निर्मित कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, कहा- सबकी सहभागिता से हारेगा कोरोना
मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सामाजिक संस्था श्री राधेकृष्ण मंच द्वारा निर्मित कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, कहा- सबकी सहभागिता से हारेगा कोरोना
SHARE

भिलाई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिक परिषद अंतर्गत सामाजिक संस्था श्री राधेकृष्ण मंच द्वारा निर्मित कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। एवं संस्था के पदाधिकारियों व मेडिकल टीम से सौजन्य मुलाकात कर इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर सामाजिक संस्था, समाजसेवी संस्था, स्वयंसेवी संस्था, उद्योगपति और जनप्रतिनिधियों ने कोरोना की लड़ाई में बढ़-चढ़कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सबकी सहभागिता से ही कोरोना को हराने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें और लोगों में जनजागरूकता लाएं।
इसके बाद रुद्रकुमार ने जामुलनगर पालिका परिषद एवं एसीसी ट्रस्ट द्वारा जामुल नगर पालिक परिषद में कोविड सहायतार्थ एम्बुलेंस का लोकार्पण किया और विभिन्न महिला स्व-सहायता समूह की 54 महिलाओं को कोरोना किट भी प्रदान की । एसीसी ट्रस्ट द्वारा सुरडुंग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 50 लीटर सेनेटाइजर और एक ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन दी है। मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार ने एसीसी ट्रस्ट द्वारा दी गई सहायता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना का यह संक्रमण काल अभी समाप्त नहीं हुआ है। आने वाले समय में कोरोना के बढ़ते प्रभाव से निपटने में सामाजिक संस्था, समाजसेवी संस्था, स्वयंसेवी संस्था, उद्योगपति और जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी चन्द्राकर, एसीसी ट्रस्ट के एचआर मैनेजर श्री अनिल सिंह, एसडीएम श्री विनय पोयाम, सीएमओ राजेन्द्र नायक सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी और नागरिकगण उपस्थित थे।

जिला प्रशासन और विभिन्न औद्योगिक संघ की बैठक…. उद्योगों को मूलभूत सुविधायें देने हुई सार्थक चर्चा
Bhilai Breaking : ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भिडंत में दो की मौत और 13 घायल, मड़ई मेला जा रहे थे स्कॉर्पियों सवार
देश में कोरोना से राहत के साथ चिंता: 26 दिन बाद मिले तीन लाख से कम नए केस…. मौतों ने बढ़ाई चिंता… पिछले 24 घंटे में 4106 की गई जान
गूगल पर बैंक का नंबर सर्च कर कॉल करना पड़ा भारी, रायपुर में बुजुर्ग के खाते से पार हो गए 2 लाख रुपए
किसान हितैषी योजनाओं से 7 लाख किसान खेती की ओर लौटे, 8 लाख हेक्टयर का रकबा भी बढ़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये मितानीने घर-घर दे रही हैं दस्तक…. लक्षण वाले व्यक्तियों की जुटा रही है जानकारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये मितानीने घर-घर दे रही हैं दस्तक…. लक्षण वाले व्यक्तियों की जुटा रही है जानकारी
Next Article The former minister and the current MLA supporters are very concerned about the development work…. Conflicting statements have changed the political finesse of TwinCity देवभूमि में कुदरत का कहर: बादल फटने से आया सैलाब… देखते ही देखते भवन और दुकानें हुईं जमींदोज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?