ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Mann ki Baat: छत्तीसगढ़ के बच्चों से पीएम मोदी करेंगे मन की बात, मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों में उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Mann ki Baat: छत्तीसगढ़ के बच्चों से पीएम मोदी करेंगे मन की बात, मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों में उत्साह

By Om Prakash Verma
Published: January 21, 2023
Share
Mann ki Baat: छत्तीसगढ़ के बच्चों से पीएम मोदी करेंगे मन की बात, मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों में उत्साह
Mann ki Baat: छत्तीसगढ़ के बच्चों से पीएम मोदी करेंगे मन की बात, मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों में उत्साह
SHARE

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला में स्थित मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों से मन की बात करेंगे। बच्चों को शिक्षा के महत्व और अन्य बातों को ग्रहण करने का मूल मंत्र देंगे। इसके लिए प्रबंधन द्वारा तैयारी की जा रही है। वहीं, बच्चे भी काफी उत्साहित हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जोगी (जेसीसीजे) के प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीटर हैंडल पर इस बात को शेयर किया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रविवार को देश के समसामयिक विषयों पर अपने कार्यक्रम मन की बात में चर्चा करते हैं। इस रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूली छात्र-छात्राओं से अपनी मन की बात को साझा करेंगे। प्रधानमंत्री करीब दस स्कूल के बच्चो से शिक्षा को लेकर चर्चा करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे।

महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वारा जिन स्कूलों का चयन किया गया है उसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला में स्थित मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल भी शामिल है। स्कूलों के छात्रों को प्रधानमंत्री से चर्चा करने का मौका मिलेगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के एक छोटे से नवनिर्मित जिला स्कूल का नाम चयनित होना गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के लिए गर्व की बात है।

वहीं मां कल्याणिका स्कूल की प्रिंसिपल्स से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस किया है। वहीं जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बच्चों से प्रधानमंत्री के मन की बात के लिए चयन किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

कोटा विधायक ने कोटा विधानसभा के दो स्कूल के चयन पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। रेणु जोगी ने लिखा कि यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत हर्ष का विषय है कि मेरी विधानसभा के इन दो स्कूलों के नाम मन की बात कार्यक्रम में संवाद के लिए शामिल किए गए हैं। दोनों ही संस्था इस इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भी इनसे सीख लेनी चाहिए, ताकि पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके। वहीं इसके अलावा 27 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें स्ट्रेस फ्री रहने के टिप्स देंगे। इस कार्यक्रम से देश के अन्य राज्यों के बच्चे वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रहा है।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन: हार भी जाओ तो ग़म न करो… फिर से खेलो और हौसला कम न करो
कोरोना संकट के बीच सीजी क्वीन काजल श्रीवास की सराहनीय पहल… जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने शुरू किया ‘कोई न रहे भूखा’ मुहीम
सागर इंटरनेशनल के मालिक विजय अग्रवाल और उनकी बेटी रूही पर 420 सहित छह धाराओं पर मामला दर्ज करने के आदेश
shreekanchanpath 44 # 27 November 2024
Weather Updage: 42 डिग्री से पार हुआ पारा; अभी और बढ़ेगा तापमान, धर्म नगरी डोंगरगढ़ रहा सबसे गर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुमशुदा लोगों की तलाश में छावनी अनुभाग की बड़ी उपलब्धि, 20 दिन में ढूंढ लिए 100 से ज्यादा गुमशुदा
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 99# 21 january 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?