श्रीकंचनपथ डेस्क। इन दिनों अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो जाना आम बात हो गई है। देश में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे जिसमें बैठे-बैठे मौत हो जाती है। खेलते हुए अचानक मौत हो जाती है। इन सभी मौतों का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। ताजा मामले में हैदराबाद के सिकंदराबाद स्थित लालपेट में बैडमिंटन खेल रहे शख्स की अचानक आए हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें 38 साल का श्याम यादव बैडमिंटन कोर्ट पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे बैंडमिंटन खेल रहे श्याम को दिल का दौरा पड़ा और वह अचेत हो गया। इसके बाद उसके साथी उसे इलाज के नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने श्याम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। जिन लोगों के वह खेला करता था वह लोग हैरान हैं। साथी खिलाड़ियों का कहना है कि श्याम काफी फिट था और वह रोज बैडमिंटन खेला करता थ। परिवार ने बताया कि श्याम ऑफिस से लौटने के बाद हर रोज बैडमिंटन खेलने के लिए जाया करता था। अचानक दिल का दौरा पड़ने परिवार सहित साथी भी हैरान है।




