ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क किनारे खुली नाली में गिरा शख्स, मौके पर मौत… घर लौटते समय हुआ हादसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सड़क किनारे खुली नाली में गिरा शख्स, मौके पर मौत… घर लौटते समय हुआ हादसा

By Mohan Rao
Published: July 19, 2026
Share
सुपेला लक्ष्मी मार्केट में हादसा, एक व्यक्ति की मौत
SHARE

भिलाई। सुपेला लक्ष्मी नगर मार्केट के पास बीती रात दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसे का कारण सड़क किनारे खुली नाली बताया जा रहा है। व्यक्ति अपने घर लौट रहा था और हादसे का शिकार हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना सुपेला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को शास्त्री अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चंद्र नगर निवासी जी शंकर राव (64) रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शंकर राव प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे और इनका सुपेला आकाशगंगा के डिल्लन कॉम्प्लेक्स में ऑफिस है। शनिवार रात लगभग 12 बजे वे अपने घर लौट रहे थे। सुपेला लक्ष्मी नगर मार्केट के बाद सड़क किनारे खुली नाली में वे एक्टीवा के साथ गिर गए। एक्टीवा का चक्का नाली फंस गया और शंकर राव सिर के बल गिरे। इससे गंभीर चोट आई जो इनकी मौत का कारण बनी।

आसपास के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और लोगों की सहायता से शंकर राव को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की। बता दें कुछ दिन पहले भी इसी गड्ढें में एक कार भी गिर गई थी। इसके बाद भी इस गड्ढे को बंद नहीं किया गया। नगर निगम द्वारा कभी भी इस गड्ढें को बंद करने में रूचि नहीं दिखाई जिसका परिणाम यह हुआ कि एक व्यक्ति की जान चली गई।

भाजपा पार्षद के भाई ने आधी रात युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, फिल्मी स्टाइल में साथियों के साथ दिखाया दबंगई
पिघलेगी भारत-नेपाल के रिश्तों पर जमी बर्फ? आर्मी चीफ नरवणे की नेपाली पीएम ओली संग बैठक अहम
जालिम मां की करतूत : प्रेमी के साथ मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, पति के साथ मिलकर दर्ज कराई मिसिंग कंप्लेन
Job: 42 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए भिलाई में मेगा प्लेसमेंट कैंप 21 को, सुनहरा मौका, इन नामी कंपनियों में जॉब का ऑफर
सीएम बघेल के पिता की टीएस सिंहदेव को दो टूक- कभी सीएम नहीं बन पाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएससी स्थापना दिवस पर धमतरी के PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान
Next Article निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़: आसान नियम व संस्थागत माहौल से बना देश के बड़े राज्यों में नंबर वन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?