ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ममता को लगने वाला है एक और बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी का पूरा परिवार जल्द होगा भाजपा में शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

ममता को लगने वाला है एक और बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी का पूरा परिवार जल्द होगा भाजपा में शामिल

By @dmin
Published: December 30, 2020
Share
ममता को लगने वाला है एक और बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी का पूरा परिवार जल्द होगा भाजपा में शामिल
ममता को लगने वाला है एक और बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी का पूरा परिवार जल्द होगा भाजपा में शामिल
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मुनादी से पहले ही बड़े सियासी उठा-पटक देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में टीएमसी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले शुभेंदु अधिकारी ने संकेत दिया है कि उनका पूरा परिवार जल्दी ही भाजपा में शामिल हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को स्पष्ट संकेत दिया कि उनके पिता सिसिर अधिकारी और भाई दिब्येंदु अधिकारी जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। बता दें कि 19 दिसंबर को भाजपा में आने से पहले शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार में मंत्री थे।

मंगलवार को अधिकारी ने उत्तर 24 परगना के खारदाह में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और इस दौरान तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की एक टिप्पणी का जवाब दिया। अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि जब वह अपने घर में कमल नहीं खिला सकते, तो वह भाजपा के लिए पूरे राज्य को जीतने का दावा कैसे कर सकते हैं? इसके जवाब में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अभी बहुत समय है, अभी रामनवमी नहीं मनाई गई है और मेरे परिवार में कमल खिलेगा। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं यह देखूंगा कि 30 बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट में आपके परिवार में कमल खिलेगा।
अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार केंद्रीय योजनाओं के नाम बदलकर यह दावा करती है कि उन्हें राज्य प्रशासन ने शुरू किया है। अधिकारी पश्चिम मेदिनीपुर जिले के इस मुफस्सिल शहर में रोड शो का नेतृत्व करने के बाद एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल अपना नेतृत्व सिर्फ कोलकाता तक केंद्रित रखती है और ग्रामीण क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता उन्होंने कहा कि तृणमूल के 21 लोकसभा सांसदों में से दस और अधिकतर मंत्री कोलकाता से हैं। भाजपा नेता ने कहा, ‘मैं विश्वासघाती नहीं हूं। मैं मेदिनीपुर से आता हूं जो मातंगिनी हाजरा, खुदीराम बोस और ईश्वर चंद्र विद्यासागर जैसे देशभक्तों की भूमि है। मैं उस विरासत का वंशज हूं।Ó
दरअसल, पूर्वी मेदनीपुर जिले से शुभेंदु के पिता सिसिर अधिकारी और भाई दिब्येंदु टीएमसी के सांसद हैं। शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार ने पूर्वी मिदनापुर में टीएमसी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधिकारी का परिवार राजनीतिक रूप से काफी मजबूत है और इस जिले में आने वाली ज्यादातर विधानसभा सीटों पर अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। कांथी और तमलुक लोकसभा सीटों और इस जिले में 78 वर्षीय सिसिर अधिकारी और उनके तीन बेटों का 2009 से ही गजब कंट्रोल है। सिसिर अधिकारी टीएमसी के सबसे वरिष्ठ लोकसभा सदस्य हैं, जो कांथी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु तमलुक से लोकसभा सदस्य हैं, जबकि तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे सौम्येंदु कांथी नगर पालिका के अध्यक्ष थे, मगर मंगलवार को टीएमसी ने उन्हें पद से हटा दिया। उनकी नकी जगह अब सिद्धार्थ मैती को यह जिम्मेदारी दी गई है। तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया है कि सौम्येंदु शहर प्रशासक के पद से भाजपा के लिए काम कर रहे थे।

रूंगटा रायपुर के स्टूडेंट्स ने दिया कमाल का आईडिया, सड़क पर पैदल चल रहे लोगों का दवाब जलाएगा स्ट्रीट लाइट… पेश किया प्रोजेक्ट
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भारत रत्न इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ… जाने इस प्रदर्शनी की खास बातें
अम्मी विर्क जुड़ेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ्रेंचाइज़ी ‘गड्डे गड्डे चा 2’ में
रुआबांधा के झोपड़ी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
सौगात: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने एफआरपी को बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राहुल को राजनाथ का जवाब: मैं किसान और मोदी गरीब घर में पैदा हुए, खेती के बारे में उनसे ज्यादा जानते हैं राहुल को राजनाथ का जवाब: मैं किसान और मोदी गरीब घर में पैदा हुए, खेती के बारे में उनसे ज्यादा जानते हैं
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand कोरोना के दैनिक मामलों में हुई वृद्धि, पिछले 24 घंटे में सामने आए 20550 नए मरीज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?