ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी की नई मांग- देश में होनी चाहिए 4 राजधानी, सिर्फ दिल्ली ही क्यों?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी की नई मांग- देश में होनी चाहिए 4 राजधानी, सिर्फ दिल्ली ही क्यों?

By @dmin
Published: January 23, 2021
Share
आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप
आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा है कि देश की राजधानी सिर्फ दिल्ली ही क्यों है। चार कोने में कुल चार राजधानी होनी चाहिए। बनर्जी ने अपने सांसदों को यह मुद्दा संसद में उठाने का भी निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने कहा कि दिल्ली में ज्यादातर लोग बाहर के रहने वाले हैं।

कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘एक समय कोलकाता देश की राजधानी थी, तो एक बार फिर से शहर को भारत की दूसरी राजधानी के रूप में घोषित नहीं किया जाना चाहिए? कोलकाता को देश की दूसरी राजधानी बनानी ही होगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह बयान उस समय दिया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी की जयंती को मनाने के लिए छह घंटे के कोलकाता के दौरे पर पहुंच रहे हैं। ममता बनर्जी ने टीएमसी सांसदों का यह मुद्दा संसद में उठाने का निर्देश देते हुए कहा, ‘आखिर एक राजधानी क्यों होनी चाहिए। देश के हर कोने में एक राजधानी होनी चाहिए और कुल चार राजधानी हों। संसद का सत्र सभी राजधानी में आयोजित किया जाए।
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि दक्षिण भारत के राज्य जैसे- तमिलनाडु, कर्नाटक या केरल में भी एक राजधानी बननी चाहिए। अगली राजधानी- उत्तर प्रदेश, पंजाब या राजस्थान में होनी चाहिए। वहीं, एक बिहार, ओडिशा या फिर कोलकाता में होनी चाहिए।

नेताजी की जयंती पर अवकाश घोषित करे केंद्र
वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार से 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज के नाम पर राजरहाट क्षेत्र में एक समाधि स्थल का निर्माण किया जाएगा और नेताजी के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी की जा रही है, जिसका वित्तपोषण पूरी तरह से राज्य सरकार करेगी। बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, ‘इस साल कोलकाता में गणतंत्र दिवस की परेड नेताजी को समर्पित होगी। केंद्र सरकार को 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए। हम यह दिवस देश नायक दिवस के रूप में मना रहे हैं।

आईपीएल सट्टा के पांच सटोरियों को रायपुर पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार, किराए के फ्लैट से चल रहा था कारोबार
Railway Breaking : आजाद हिंद, कुर्ला एक्सप्रेस सहित हावड़ा रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द…. यात्रा से पहले देख लें पूरी सूची  
7 एकड़ जमीन पर हो गई अवैध प्लाटिंग, शिकायत मिली जो निगम ने कराया कब्जा खाली
विस चुनाव-2023: सीएम बघेल ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज, कहा-जो हश्र कर्नाटक में हुआ वहीं छत्तीसगढ़ में होने वाला है!
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया स्कूल भवन रिनोवेशन कार्य का भूमिपूजन, कहा- हर वर्ग के बच्चों को मिलेगी अब बेहतर व उच्च शिक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 102 # 23 January 2021
Next Article कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर जम्मू में BSF ने फिर खोज निकाली सुरंग, आठ सालों से आतंकियों की घुसपैठ करा रहा था PAK
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?