ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिरफिरे के हाथों चाकुओं का हमला झेल चुकी मालवी मल्होत्रा बोलीं- डर के साथ नहीं जी सकती, सेल्फ डिफेंस की लूंगी ट्रेनिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सिरफिरे के हाथों चाकुओं का हमला झेल चुकी मालवी मल्होत्रा बोलीं- डर के साथ नहीं जी सकती, सेल्फ डिफेंस की लूंगी ट्रेनिंग

By @dmin
Published: November 3, 2020
Share
SHARE

टीवी और साउथ एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा के साथ पिछले दिनों एक खौफनाक घटना हुई थी। उनके एक दोस्त योगेश कुमार महिपाल सिंह ने उनपर चाकुओं का हमला कर उनकी जान लेने की कोशिश की थी। यह मामला एक तरफा इश्क का था। लड़के का प्रपोजल ठुकराने पर मालवी को इस जानलेवा हमले का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद मालवी अस्पताल में भर्ती थीं जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी हुई। आरोपी लड़के को मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
वहीं, अब मालवी को डिस्चार्ज किया जा चुका है और वह घर लौट आई हैं। रिकवर हो रहीं मालवी को इस घटना से तगड़ा झटका लगा है। वह रिकवर होकर अब सेल्फ डिफेंस सीखने की प्लानिंग कर रही हैं।

Contents
  • डर के साथ नहीं जी सकती
  • उड़ान में कर चुकीं काम

डर के साथ नहीं जी सकती

मालवी ने कहा, ‘डर तो बहुत है। आगे भी बहुत सावधानी लेकर चलना है। पर मैं अपनी जिंदगी डर के नहीं जी सकती। मुझे साहसी होना होगा। मेरे पिता ने मुझे सेल्फ डिफेंस सीखने को कहा है, ताकि मैं ऐसे किसी भी हादसे से खुद लड़ पाऊं और अपना ध्यान रख सकूं। मैं फिजिकली मजबूत होना चाहती हूं ताकि ऐसी किसी अप्रिय घटना से बच सकूं। मुझे उस आदमी पर दया आती है जिसने मेरे साथ ये किया। इससे उसका क्रिमिनल माइंड सामने आ गया। मैं अब ठीक हूं।
‘मैंने घर आकर भगवान से प्रार्थना कि और उन्हें धन्यवाद कहा क्योंकि इतने बुरे हादसे के बाद भी मेरे बॉडी ऑर्गन सेफ हैं। मेरे पेरेंट्स मेरे साथ हैं। वो डरे हुए हैं और चिंता में हैं क्योंकि मुंबई में ऐसी चीजें नहीं होती हैं। वह मुझे अकेला छोडऩे को लेकर डरे हुए हैं लेकिन मुझे भरोसा दिलाना होगा कि मैं सुरक्षित हूं।
उन्होंने मुझे कहा कि वो चाहते हैं कि मेरे साथ हर वक्त कोई न कोई रहे। मेरे जख्म ठीक होने में समय लगेगा। मुझे कम से कम दो महीने रिकवर होने में लगेंगे। मेरा बायां हाथ बहुत ज्यादा जख्मी है और मेरे एक उंगली तो चाकू के वार से अलग होते-होते बची थी। मेडिकल टीम ने दो सर्जरी की क्योंकि वो उंगली जुड़ ही नहीं रही थी।

उड़ान में कर चुकीं काम

हिमाचल की रहने वाली मालवी तेलुगू फिल्म ‘कुमारी 21 एफ, तमिल फिल्म ‘नदिक्कू एंडीÓ, हिंदी फिल्म ‘होटल मिलन, टीवी सीरियल ‘उड़ान में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है।

प्योर ईवी ने लिथियम-आयन बैटरीज़ की उम्र दोगुनी करने के लिए बीई एनर्जी फ्रांस के साथ साझेदारी की
कलेक्टर पर बलत्कार का आरोप: सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश, उच्च स्तरीय दल से कराएं जांच
युवाओं को मुफ्त वैक्सीन के निर्णय का स्वागत…. युवा कांग्रेस ने हाथो में तख्ती लेकर जताया भूपेश सरकार का अभार
इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे कोहली, चोट के कारण अय्यर भी बाहर… गेंदबाज आकाश दीप को मौका
मंत्री मोहम्मद अकबर ने आम जनता को दी करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीनी पटाखे रखना और बेचना दंडनीय घोषित, पकड़े जाने पर मिलेगी सजा चीनी पटाखे रखना और बेचना दंडनीय घोषित, पकड़े जाने पर मिलेगी सजा
Next Article बॉबी देओल के साथ आश्रम 2 में नजर आएंगी प्रीति सूद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?