ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Maldives Controversy: विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

Maldives Controversy: विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी

By Om Prakash Verma
Published: January 9, 2024
Share
Maldives Controversy: विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी
Maldives Controversy: विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी-file pic
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मालदीव के साथ जारी विवाद के बीच एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल भारत सरकार लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप पर नया एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रही है। इस एयरपोर्ट के बनने से लक्षद्वीप में पर्यटन बढऩे की उम्मीद है। खास बात ये है कि नया एयरपोर्ट नागरिक उद्देश्य के साथ ही सैन्य उद्देश्य के लिए भी होगा और यहां से नागरिक विमानों के साथ ही सैन्य विमान भी संचालित हो सकेंगे।

नागरिक के साथ ही सैन्य विमानों का भी होगा संचालन
सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नए एयरपोर्ट पर नागरिक विमानों के साथ ही सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान और फाइटर जेट्स भी संचालित हो सकेंगे और यह एक संयुक्त एयरफील्ड होगा। सरकार ने पहले भी मिनिकॉय द्वीप पर नया एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अब इस प्रस्ताव में बदलाव कर इसे संयुक्त एयरफील्ड के रूप में विकसित करने की तैयारी है। सैन्य दृष्टि से नए एयरपोर्ट के बनने से भारत को अरब सागर और हिंद महासागर में निगरानी करने में रणनीतिक रूप से काफी मदद मिलेगी। भारतीय तटरक्षक बल ने पहले सरकार को मिनिकॉय द्वीप पर हवाई पट्टी बनाने का सुझाव दिया था, लेकिन अब ताजा प्रस्ताव में भारतीय वायुसेना को यहां प्रमुख तौर पर संचालन दिया जाएगा।

मालदीव से विवाद के बाद चर्चा में लक्षद्वीप
मिनिकॉय में एयरपोर्ट बनने से लक्षद्वीप में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अभी लक्षद्वीप के अगात्ती द्वीप पर हवाई पट्टी मौजूद है, लेकिन उस पट्टी पर सभी तरह के विमानों का संचालन नहीं हो सकता। हाल ही में पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद से भी यह केंद्र शासित प्रदेश चर्चा में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तस्वीरें देखकर लोग लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से कर रहे हैं। इसे लेकर विवाद भी हो गया क्योंकि मालदीव के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिस पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। विवाद के बाद मालदीव सरकार ने भी पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को पद से हटा दिया है।

सिम्स में भर्ती 18 साल की युवती की मौत, परिजनों ने कहा साहब- न समय पर ऑक्सीजन लगाया न सीनियर डॉक्टर आए
कोंडागांव के एरोमा मिशन की महक यूरोप और ईस्ट एशिया तक… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नवाचार अपनाने के सुझावों को अपना रहे कोंडागांव के किसान
ऑपरेंशन सुरक्षा अभियान : 4 दिन में 68 शराबी व बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले 762 वाहन चालकों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में अब मंत्री व सीनियर अफसरों से मिलने कर्मचारियों को लेनी होगी विभागीय अनुमति, सरकार ने जारी किया आदेश
डमी स्कूल चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, 21 स्कूलों की संबद्धता ली वापस और 6 स्कूलों का घटा दर्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंडा के धान खरीदी केन्द्र का विधायक ललित चंद्राकर ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायत पर प्रबंधक को दी चेतावनी
Next Article कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम प्रदर्शनी केंद्र का किया शुभारंभ, ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम प्रदर्शनी केंद्र का किया शुभारंभ, ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?