ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान को मिली बड़ी सफलता : पिछले साल की तुलना में इस सितम्बर में मलेरिया के मामलों में 65 प्रतिशत से अधिक की कमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान को मिली बड़ी सफलता : पिछले साल की तुलना में इस सितम्बर में मलेरिया के मामलों में 65 प्रतिशत से अधिक की कमी

By @dmin
Published: October 16, 2020
Share
नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल
नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल
SHARE

रायपुर। बस्तर संभाग में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का असर दिखने लगा है। संभाग में सितम्बर-2019 की तुलना में सितम्बर-2020 में मलेरिया के मामलों में 65.53 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले सितम्बर में संभाग के सातों जिलों में जहां मलेरिया के कुल 4230 प्रकरण मिले थे, वहीं इस साल सितम्बर में कुल 1458 मामले ही सामने आए हैं। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के अंतर्गत इस वर्ष जनवरी-फरवरी में इसका पहला चरण और जून-जुलाई में दूसरा चरण संचालित किया गया था। पहले चरण में 14 लाख छह हजार लोगों की मलेरिया जांच कर पॉजिटिव पाए गए 64 हजार 646 लोगों का पूर्ण उपचार किया गया था। वहीं दूसरे चरण में कोरोना संक्रमण से बचने की चुनौतियों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 23 लाख 75 हजार लोगों की जांच कर मलेरिया पीड़ित 30 हजार 076 लोगों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के असर से पिछले सितम्बर की तुलना में इस सितम्बर में मलेरिया के मामलों में कांकेर जिले में 75.2 प्रतिशत, कोंडागांव में 73.1 प्रतिशत, सुकमा में 71.9 प्रतिशत, बीजापुर में 71.3 प्रतिशत, नारायणपुर में 57 प्रतिशत, बस्तर में 54.7 प्रतिशत और दंतेवाड़ा में 54 प्रतिशत की कमी आई है। कांकेर जिले में पिछले सितम्बर में जहां मलेरिया के 491 प्रकरण थे, वहीं इस साल केवल 122 मामले सामने आए हैं। कोंडागांव में पिछले वर्ष के 294 मामलों की तुलना में इस साल 79, सुकमा में 480 की तुलना में 135, बीजापुर में 1314 की तुलना में 377, नारायणपुर में 328 की तुलना में 141, बस्तर में 594 की तुलना में 269 तथा दंतेवाड़ा में पिछले वर्ष के 729 मामलों की तुलना में इस वर्ष 335 मामले मलेरिया के दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर पूरे बस्तर संभाग में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान को जन अभियान के रूप में विस्तारित किया गया है। अभियान के पहले चरण के दौरान दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सार्वजनिक सभा में बस्तर को मलेरियामुक्त करने लोगों को शपथ दिलाई थी। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव भी वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और बस्तर के सभी जिलों के कलेक्टरों की बैठक लेकर अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे हैं।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत दोनों चरणों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे बस्तर के पहुंचविहीन, दुर्गम एवं दूरस्थ इलाकों में घर-घर पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति की मलेरिया जांच की गई है। मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर लोगों का तत्काल इलाज भी शुरू किया गया था। पूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता मलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों को पहली खुराक अपने सामने ही खिला रहे थे। स्थानीय मितानिनों द्वारा पीड़ितों के फॉलो-अप खुराक सेवन की निगरानी करवाई गई थी। पीड़ितों द्वारा दवा की पूर्ण खुराक लिए जाने के बाद खाली रैपर (Empty Blister Pack) भी संग्रहित किए गए।

अभियान के दौरान बस्तर संभाग में मलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग थे जिनमें मलेरिया के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। अलाक्षणिक मलेरिया एनीमिया और कुपोषण का कारण बनता हैं। पहले चरण में मलेरिया पॉजिटिव पाए गए 57 प्रतिशत और दूसरे चरण में 60 प्रतिशत लोग बिना लक्षण वाले थे। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान मलेरिया के साथ ही एनीमिया और कुपोषण दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकाल का दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने किया वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान
अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को दी रूह कंपाने वाली सजा, मां की ऐसी हालत देख सदमे में दोनों बच्चे
गेल 1.72 लाख करोड़ का बकाया भुगतान करे: दूरसंचार विभाग
जगदलपुर नगर निगम में महापौर के लिए कांग्रेस में घमासान, इस जिम्मेदारी से पीछे हटे मंत्री कवासी
विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें शिक्षक: राज्यपाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Due to the strong execution of Mayor Devendra Yadav, the better execution of waste… .. was dumped here since 1995 महापौर देवेंद्र यादव के दृढ़ता से हुआ कचरे का बेहतर निष्पादन…..1995 से यहां डंप किया जा रहा था शहर का कचरा
Next Article Good initiative of Bhilai Corporation: use of cow dung condes in Muktidham भिलाई निगम की अच्छी पहल: मुक्तिधाम में होगा गोबर से बने कंडे का उपयोग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?