ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज से शुरू हो रहा चीन की टेंशन बढ़ाने वाला मालाबार नौसेना अभ्यास, भारत समेत ये 3 देश दिखाएंगे ताकत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

आज से शुरू हो रहा चीन की टेंशन बढ़ाने वाला मालाबार नौसेना अभ्यास, भारत समेत ये 3 देश दिखाएंगे ताकत

By @dmin
Published: November 3, 2020
Share
आज से शुरू हो रहा चीन की टेंशन बढ़ाने वाला मालाबार नौसेना अभ्यास, भारत समेत ये 3 देश दिखाएंगे ताकत
आज से शुरू हो रहा चीन की टेंशन बढ़ाने वाला मालाबार नौसेना अभ्यास, भारत समेत ये 3 देश दिखाएंगे ताकत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी) | पूर्वी लद्दाख में चीन से लगी सीमा पर कायम गतिरोध के बीच भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नौसैनिकों के बीच मालाबार अभ्यास का पहला चरण आज यानी मंगलवार से बंगाल की खाड़ी में विशाखापत्तनम से शुरू हो रहा है। यह अभ्यास चार देशों के रणनीतिक हितों के बढ़ते संबंध को दर्शाता है। भारत, जापान , आस्ट्रेलिया और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच पहले चरण का मालाबार अभ्यास आज से शुरू हो रहा है जो शुक्रवार को समाप्त होगा। इन चार देशों के इस नौसेना अभ्यास का दूसरा चरण 17 से 20 नवंबर के बीच अरब सागर में होगा। 

पिछले हफ्ते, भारत ने यह घोषणा की थी कि आस्ट्रेलिया इस नौसेना अभ्यास का हिस्सा होगा, जिसके साथ ही अब यह प्रभावी तरीके से ‘क्वॉड’ या ‘चतुष्कोणीय गठबंधन (क्वाड्रीलैटरल कोलेशन) के सभी चार सदस्य देशों का अभ्यास हो गया है। चीन, मालाबार अभ्यास को लेकर सशंकित है क्योंकि उसे लगता है कि यह वार्षिक युद्ध अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव कायम रखने की इन देशों की कोशिश है। 

‘क्वॉड’ सदस्य राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों की तोक्यो में बैठक होने के दो हफ्ते बाद भारत ने आस्ट्रेलियाई नौसेना को अभ्यास में हिस्सा लेने का न्योता दिया था। जापान में हुई इस बैठक में चारों देशों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत बाचतीत की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के अभ्यास में जटिल एवं अत्याधुनिक नौसेना अभ्यास होंगे, जिनमें पनडुब्बी रोधी एवं हवाई युद्ध रोधी अभियान होंगे। इसके अलावा एक जंगी जहाज से उड़ान भर कर दूसरे युद्ध पोत पर भी लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर उतरेंगे। हथियारों से फायरिंग का भी अभ्यास किया जाएगा। 

मालाबार अभ्यास 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच हिंद महासागर में एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। बाद में, 2015 में जापान इसका स्थायी सदस्य बन गया।  यह वार्षिक नौसेना अभ्यास 2019 में जापान के तट पर हुआ था। 

इस साल के अभ्यास में भारतीय नौसेना अपने विध्वंसक पोत रणविजय, युद्ध पोत शिवालिक, समुद्र तटीय गश्ती नौका सुकन्या, जहाजों के बेड़े को सहायता पहुंचाने वाले पोत शक्ति और पनडुब्बी सिंधुराज को शामिल करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा अत्याधुनिक जेट प्रशिक्षक हॉक, लंबी दूरी का समुद्री गश्त विमान पी 8 आई, डोर्नियर समुद्री गश्त विमान और कई सारे हेलीकॉप्टर भी अभ्यास में हिस्सा लेंगे। 

हाल ही में हुई ‘टू-प्लस-टू वार्ता’ के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मालाबार अभ्यास में शामिल होने के लिये भारत द्वारा आस्ट्रेलिया को न्योता दिये जाने का स्वागत किया था। चीन की बढ़ती आक्रमकता को रोकने के लिये अमेरिका एक सुरक्षा ढांचे के रूप में ‘क्वॉड’ का समर्थन कर रहा है।

पूर्वी लद्दाख में पांच महीनों से भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध बना हुआ है, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव बढ़ा है। दोनों देशों ने विवाद का हल करने के लिये सिलसिलेवार कूटनीतिक और सैन्य वार्ता की है। हालांकि, गतिरोध को खत्म करने के लिये अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। 

मालाबार अभ्यास का न्योता मिलने के बाद आस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री लिंडा रेनॉल्ड्स सीएससी ने कहा कि यह अभ्यास आस्ट्रेलिया के रक्षा बल के लिये एक बड़ा अवसर है और यह हिंद-प्रशांत के चार बड़े लोकतंत्रों के बीच गहरे विश्वास एवं साझा सुरक्षा हितों पर एकजुट होकर काम करने की उनकी साझा इच्छा को प्रदर्शित करता है। 

समाजसेवी व पूर्व कांग्रेस नेता प्रताप मध्यानी के निधन पर वोरा ने जताया शोक
राम चरण की अगली फिल्म में काम करेंगे अभिनेता एस जे सूर्या…
Big Breaking : छठ पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, 18 गाडियों में मिलेंगे 1300 से अधिक बर्थ… यहां देखें ट्रेनों की पूरी सूची
Gustakhi Maaf: यहीं गच्चा खा जाते हैं शंकराचार्य
Big news : कांकेर में सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों की बेहतर सोच… 7 नवंबर को बांटेगे जरूरतमंदों को दीपावली की सामग्री
Next Article राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन कांग्रेस के अंदरूनी चुनाव पर भी असर डालेंगे बिहार के नतीजे, बेहतर प्रदर्शन नए अध्यक्ष की राह आसान करेगा, जानें कैसे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?