ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में लाखों की चोरी का खुलासा : घर पर काम करने वाली महिला निकली चोरनी, 20 लाख के जेवर बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में लाखों की चोरी का खुलासा : घर पर काम करने वाली महिला निकली चोरनी, 20 लाख के जेवर बरामद

By Mohan Rao
Published: February 1, 2026
Share
चोरी का खुलासा
SHARE

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के तहत एक मकान में लाखों की चोरी का मामला पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया। चोरी की वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि घर पर काम करने वाली महिला ने ही अंजाम दिया था। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस महिला तक पहुंची। आरोपिया के पास से पुलिस ने 20 लाख रुपए के जेवर बरामद किए।

दरअसल इस मामले में HIG-157, मिनी क्रिकेट स्टेडियम के सामने पद्मनाभपुर निवासी राहुल जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके घर से सोने-हीरे के आभूषण चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही महिला स्टेशन मरोदा निवासी कविता देशलहरे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पूर्व से ही प्रार्थी के घर में घरेलू कामकाज करती थी तथा विश्वास में लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से कम समय में चोरी का सफल खुलासा किया गया।

आरोपिया के कब्जे से चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया। पुलिस ने एक नग हीरे जड़ी सोने की चैन, दो नग मंगलसूत्र, एक नग नेकलेस, दो नग कान के झुमके, एक नग चांदी का करधन, एक नग बड़ी पायल, एक नग छोटी पायल व दो नग बिछिया जब्त किया। उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर में पदस्थ थाना प्रभारी राजकुमार लहरें एवं थाना स्टाफ की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू कामकाज हेतु नियुक्त कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा पर बरसे सीएम बघेल, मणिपुर मामले में बोले- छत्तीसगढ़ की तूलना नहीं… राज्यपाल अनुसुईया उइके से सीखे भाजपा
छत्तीसगढ़ में रिकार्ड स्तर पर कोरोना संक्रमण: पहली बार प्रदेश में कोरोना से 10 लोगों की मौत, एक्टिव मरीज 3 हजार के पार
Bhilai Crime : मोबाइल दुकान में चोरी, आई फोन सहित लाखों के मोबाइल पार… जांच में जुटी पुलिस
बड़ी खबर: कक्षा पहली से 8 वीं तक के बच्चों को सीधे मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश… कक्षा 9 वीं व 11 वीं के लिए स्थानीय स्तर पर होंगी परीक्षाएं… शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
भिलाई में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दो नाबालिगों ने की करतूत… गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय बजट पर बोले सीएम साय- विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम
Next Article औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : मंत्री लखन लाल देवांगन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?