ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमतरी में जीएसटी चोरी बड़ा खुलासा : महाराष्ट्र से भरकर लाई गई थी साइकिलें… विभाग ने लगाया जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

धमतरी में जीएसटी चोरी बड़ा खुलासा : महाराष्ट्र से भरकर लाई गई थी साइकिलें… विभाग ने लगाया जुर्माना

By Mohan Rao
Published: October 7, 2026
Share
SHARE

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले महाराष्ट्र से बिना बिल के अवैध रूप से साइकिल लाकर बेचने का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारियों की सतर्कता से जीएसटी चोरी का बड़ा खेल उजागर हुआ। बिना किसी वैध दस्तावेज, परमिशन और बिना जीएसटी नंबर के अवैध रूप से भारी मात्रा में साइकिले बेची जा रही थी। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने टैक्स चोरी करने वाले बाहरी व्यापारी पर जुर्माने की कार्रवाई की है।

पूरी घटना धमतरी सिटी कोतवाली थाने के पास की है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से आया एक व्यक्ति एक बड़े ट्रक में भरकर भारी मात्रा में साइकिलें बेचने के लिए धमतरी लाया था। उसने स्थानीय स्तर पर न तो प्रशासन से व्यापार करने की कोई अनुमति ली थी और न ही उसके पास कोई वैध जीएसटी नंबर था। वह सीधे तौर पर नियमों को ताक पर रखकर धमतरी के बाजार में साइकिलों की बिक्री कर रहा था। स्थानीय चेंबर ऑफ कॉमर्स धमतरी के स्थानीय पदाधिकारियों और व्यापारियों को लगी, तो वे तुरंत भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने बिना वैध दस्तावेजों के हो रही इस बिक्री की शिकायत जीएसटी विभाग से की।

राज्य कर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब दस्तावेजों की जांच की, तो उक्त व्यक्ति के पास व्यापार से संबंधित कोई भी वैध परमिशन या कागजात नहीं मिले। धमतरी जीएसटी विभाग की कमिश्नर अहिल्या शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। कमिश्नर जीएसटी विभाग धमतरी अहिल्या शुक्ला ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कोतवाली के पास बिना अनुमति के साइकिलों की बिक्री की जा रही है। हमारी टीम ने जांच की, तो पाया कि इनके पास यहाँ व्यापार करने की कोई वैध परमिशन नहीं थी। नियमों का उल्लंघन करने के कारण इनके खिलाफ कैजुअल टैक्स और नियमानुसार जुर्माने की सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
IED ब्लास्ट में शामिल 3 नक्सली गिरफ्तार, 3 किलो की IED, प्रेशर बम और विस्फोटक बरामद
सीएम साय ने की ई बाल तकनीक की सराहना, विदेशी मेहमानों को भा गई जल सुधार की यह तकनीक
दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, वन मंत्री ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण
गृहमंत्री ने मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव का निर्देश
Next Article shreekanchanpath 354 # 07 October 2026

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?