ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खनिजों की अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई… 5 हाईवा और 7 ट्रैक्टर जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

खनिजों की अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई… 5 हाईवा और 7 ट्रैक्टर जब्त

By Mohan Rao
Published: May 14, 2026
Share
SHARE

जांजगीर-चांपा। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 5 हाईवा और 7 ट्रैक्टर जब्त किए गए।

खनिज अधिकारी ने बताया कि केवा नवापारा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 4 हाईवा वाहनों को जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा और थाना चांपा में सुरक्षित रखा गया। इसी प्रकार तहसील बलौदा के केराकछार क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 हाईवा वाहन को जब्त कर थाना पंतोरा के सुपुर्द किया गया।

बलौदा क्षेत्र में जांच के दौरान 2 ट्रैक्टर गिट्टी तथा 1 ट्रैक्टर ईंट का अवैध परिवहन करते पाए गए, जिन्हें जब्त कर थाना बलौदा में रखा गया। इसके अतिरिक्त रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। तहसील बम्हनीडीह क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान 3 ट्रैक्टर ईंट का अवैध परिवहन करते पाए गए, जिन्हें जब्त कर थाना बम्हनीडीह की अभिरक्षा में सौंपा गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन जांच और कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों की समीक्षा की
छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री साय
एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन
भालू का आतंक: मरवाही में घर के बाहर खड़ी महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
shreekanchanpath 198 # 02 May 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भोरमदेव मंदिर : अद्वितीय शिल्पकला और आस्था का जीवंत काव्य, नागर शैली का उत्कृष्ट उदाहरण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?