ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर रेलवे स्टेशन में युवक को घसीटने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रेलवे ने तीन स्टॉल किए सील, तीन आरपीएफ कर्मी निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर रेलवे स्टेशन में युवक को घसीटने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रेलवे ने तीन स्टॉल किए सील, तीन आरपीएफ कर्मी निलंबित

By Mohan Rao
Published: July 27, 2024
Share
रेलवे स्टेशन में युवक को घसीटने वाले आरोपी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बिस्किट पैकेट चुराने का प्रयास कर रहे युवक को स्टॉल संचालकों द्वारा प्लेटफार्म पर घसीटा गया। इस मामले में रेलवे ने अब बड़ा एक्शन लिया है। रेलवे ने स्टेशन पर स्टॉल चलाने वाले सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन स्टॉल सील कर दिया है। वहीं इस मामले में आरोपी स्टॉल संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यही नहीं इस मामले में रेलवे ने आरपीएफ के एक सहायक उप निरीक्षक व दो महिला आरक्षकों को भी निलंबित कर दिया है।

बता दें शुक्रवार 26 जुलाई तड़के 3:15 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर 4 लोगों ने 1 युवक की पिटाई की है और उसका पैर बांधकर घसीटा। युवक को घसीटने वाले यहां प्लेटफार्म पर स्टॉल का संचालन करते हैं। यह स्टॉल सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड के हैं। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने भूख लगने पर स्टॉल से एक बिस्किट का पैकेट चुराने का प्रयास किया था। इसके बाद स्टॉल संचालकों ने युवक को पहले पीटा और उसके बाद उसके पैर बांधकर प्लेटफार्म क्रमांक 5 से घसीटते हुए प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर ले गए। खास बात यह रही कि इस दौरान मौके पर आरपीएफ का एक उप निरीक्षक और दो महिला आरक्षक मौजूद रहे लेकिन इन लोगों ने इसे रोकने का प्रयास नहीं किया।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में रेलवे
इस पूरी घटना का प्लेटफार्म क्रमांक एक पर मौजूद एक यात्री ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते समय उसने पूछा कि यह क्या कर रहे हो तो घसीटने वाले वेंडर्स ने कहा यह चोर है और चोरी करता है। यात्री ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद रेलेव ने संज्ञान में लिया। पहले युवक की पहचान की गई। युवक की पहचान मयंक तिवारी के रूप में हुई जो कि आमापारा का निवासी है। पीड़ित की मां मां ज्योति तिवारी की शिकायत पर जीआरपी ने स्टेशन रायपुर के स्टाल वेंडर  अंकित मिश्रा, आशुतोष पटेल, सुनील शुक्ला व बसंत प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत जेल भेज दिया गया।

तीन स्टॉल सील, तीन आरपीएफ कर्मी निलंबित
इस मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए रेलवे स्टेशन पर संचालित सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड के 3 स्टॉलों को सील कर दिया गया है। रेलवे ने प्लेटफ़ॉर्म 5 व 6 पर  स्थित स्टाल सी1 सुनील शुक्ला, प्लेटफार्म एक पर स्टाल ए 4 अंकित मिश्रा तथा प्लेटफार्म एक पर संचालित स्टाल  ए5 बसंत प्रधान व आशुतोष पटेल को सील कर दिया। इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने और घटना के दौरान प्रतिक्रिया न देने के लिए सहायक उप निरीक्षक और 2 महिला आरक्षक सहित 3 आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Dev Deepawali: पहली बार लाइव होगी देव दीपावली, पीएम मोदी भी देखेंगे ऑनलाइन
राज्य स्तरीय आवास मेला–2025 : 1 प्रतिशत बुकिंग ऑफर… 879 आवासों की हुई बुकिंग
स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में बढ़ाया भारत की संस्कृति एवं सनातन का मान – मुख्यमंत्री साय
सूने मकान से लाखों की चोरी, सोना व चांदी के जेवर ले भागे चोर… जांच में जुटी पुलिस
Big news : बलात्कार मामले में आसाराम बापू दोषी, कल होगा सजा पर फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को आरक्षण… पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी, वनरक्षक जैसे पदों पर मिलेगी नौकरी
Next Article सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : सुकमा में 6 नक्सली गिरफ्तार… ब्लास्ट सहित कई की घटनाओं में थे शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?