ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई….18 स्थानों पर हटाए अवैध निर्माण…. हुडको के एलआईजी क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई….18 स्थानों पर हटाए अवैध निर्माण…. हुडको के एलआईजी क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण

By @dmin
Published: February 12, 2021
Share
Major action of the corporation on encroachment… .Illegal construction
Major action of the corporation on encroachment… .Illegal construction
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत हुडको क्षेत्र में आज अवैध कब्जे को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। एलआईजी रोड पर 18 लोगों ने अतिरिक्त रूप से निर्माण कर लिया था! जिन्हें नोटिस देकर तीन दिवस के भीतर अवैध कब्जा को हटाने कहा गया था, परंतु कब्जा नहीं हटाने के कारण शुक्रवार को निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। ज्ञात हो कि निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण, अवैध प्लाटिंग पर समस्त जोन आयुक्त को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एलआईजी 1 से लेकर चौरसिया समाज भवन तक मार्ग का विस्तारीकरण एवं डामरीकरण किया जाना है। सर्वे के दौरान इस सड़क पर बहुत से अतिक्रमण पाए गए थे, जिसके बाद सूची तैयार कर एम इंदुशंकर, केपी स्वर्णकार, बीएस शर्मा, कमला नंदा, दूधनाथ, विनय कटकर, दर्शन शर्मा, एसके पांडे, वाई खेड़े, चौहान, जयंतीलाल, आरसी शर्मा, रामभाऊ चंद, परदेशी राम वर्मा सहित अन्य को नोटिस जारी किया गया था। सर्वे के बाद कब्जा हटाने नोटिस जारी किया गया था, परंतु कुछ लोगों ने ही नोटिस लिया और कुछ लोगों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद घरों में नोटिस चस्पा किया गया।
नोटिस की अवधि समाप्त हो जाने के बाद आज निगम का अमला उप अभियंता आलोक पसीने एवं सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे एवं पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर कार्रवाई स्थल पहुंचे। 5 स्थलों से अतिक्रमण हटाने के बाद कुछ लोगों ने कार्यवाही का विरोध किया। तकरीबन 2 घंटे तक विरोध करते रहे। इस बीच कार्यपालक मजिस्ट्रेट उमेश साहू, जोन सुनील अग्रहरि एवं भिलाई नगर के टीआई विजय ठाकुर को सूचना दी गई। कुछ देर में ही मौके पर सभी अधिकारी पहुंच गए। इन्होंने भी प्रशासनिक कार्यवाही में बाधा नहीं डालने की समझाइश दी। परंतु सोनल राहुल भोसले एवं रितेश ठाकुर ने अधिकारियों के साथ हुज्जत करते हुए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इन्हें थाना ले जाने अपनी वाहन एवं अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई। पुलिस बल पहुंचने से पहले ही यह दोनों स्थल से नदारद हो गए। तब जाकर कार्रवाई फिर से प्रारंभ की गई और अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। इसी स्ट्रीट पर एक घर में किसी के निधन हो जाने पर, मकान मालिक ने कार्यवाही के लिए मोहलत मांगी, जिस पर निगम ने संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें कुछ दिन का समय दिया है। शेष स्थलों से कब्जा को मुक्त कराया गया। आज की कार्रवाई के दौरान निगम से सहायक अभियंता अनिल सिंह, उप अभियंता अरविंद शर्मा, भिलाई नगर पुलिस थाना से दया शंकर पांडे, गुरुजीत सिंह जोहाल, बड़ी संख्या में महिला पुलिस सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

उद्योगमंत्री लखनलाल पहुंचे भिलाई, बीएसपी एंसिलरी एसोसिएशन के साथ की बैठक
मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती कालीन की दिनों-दिन बढ़ रही लोकप्रियता… विख्यात सूफी गायक कैलाश खेर भी हुए मुरीद
बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक का होगा आयोजन, सीएम साय ने किया शुभंकर “गजरु” का अनावरण
देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष: धमतरी के कुरुद नगर पंचायत में हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ
चचेरे भाई-बहन की लव स्टोरी मौत के साथ हुई खत्म; भाई और चाचा ने जहर पिलाकर दोनों को मारकर जला दी लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express हावड़ा रूट पर ट्रेनों में वेटिंग की समस्या दूर करने पुणे-हावड़ा-पुणे बीच शुरू होगी स्पेशल ट्रेन….. 14 फरवरी से होगी शुरू
Next Article MoU signed for one thousand 36 crore lamp project एक हजार 36 करोड़ की चिराग परियोजना के लिए हुआ एमओयू…. किसानों को लाभदायी खेती के लिए मिलेगी मदद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?