ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर दुर्ग में बड़ी कार्रवाई, देशी, विदेशी एवं कच्ची शराब जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर दुर्ग में बड़ी कार्रवाई, देशी, विदेशी एवं कच्ची शराब जब्त

By Mohan Rao
Published: January 21, 2025
Share
SHARE

आबकारी विभाग ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब निर्माण व बिक्री को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सीआरसाहू के मार्गदर्शन में मंगलवार को सुबह गश्त के दौरान ग्राम घटियाखुर्द थाना नंदिनी नगर में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण की सूचना मिली। सूचना के बाद आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में देशी, विदेशी एवं कच्ची शराब जब्त की। साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार आबकारी विभाग को अवैध शराब निर्माण व विक्रय की सूचना मिली थी। सूचना के बाद आबाकरी विभाग की टीम ग्राम घटियाखुर्द थाना नंदिनी नगर पहुंची। यहां पर आरोपी राहुल पारधी, नागेश्वर पारधी, अनिकेत पारधी, बबला पारधी, संजू पवार जाति पारधी, मुंशी राम पारधी के कब्जे से 44.64 लीटर देशी व विदेशी मदिरा जब्त किया गया। जब्त शराब का बाजार मूल्य 28000 रुपये है। इसके अलावा 43 लीटर कच्ची मदिरा गुड़ निर्मित, जिसका बाजार मूल्य 6400 रुपए और 500 किलोग्राम लाहन कीमती मूल्य 25000 रुपए जब्त किया गया। मौके से निर्माण सामाग्री गैस, चूल्हा, डेचकी आदि जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 10000 रुपए है।

इस कार्रवाई में आबकारी विभाग ने 69400 रुपए की अवैध शराब आदी जब्त किया है। उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 59 (क) एवं 34 (1) (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को जेल दाखिला किया गया। 1 आरोपी मुंशी राम पारधी के विरूद्ध 34 (1) (ख) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई मेंआबकारी विभाग दुर्ग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, पकंज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द साहू, हरिश पटेल, भूपेन्द्र नेताम, प्रियंक ठाकुर, गितांजलि तारम, कीर्ति ठाकुर, अनामिका टोप्पो, भोजराम रत्नाकर, आबकारी मुख्य आरक्षक सन्तोष दुबे, प्रहलाद सिंह राजपूत, आरक्षक देवप्रसाद पटेल, संदीप तिर्की, चितेश्वरी ध्रुव खुलदीप यादव के साथ संभागीय उड़नदस्ता दुर्ग से सहायक जिला आबकारी अधिकारी सीपी सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक पाण्डेय एवं ड्राईवर कृष्ण कुमार कोसले का विशेष योगदान रहा।

भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को बताया सपोर्टिव, जानें क्यों…
जिला अस्पताल पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव: कहा- कोरोना और सामान्य बीमारी के मरीजों को अलग-अलग रखा जाए…. साथ रखने से संक्रमण का खतरा
Big Breaking: विधानसभा के विशेष सत्र में होगा छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण का फैसला, CM ने दिया राज्यपाल को प्रस्ताव, ट्वीट कर दी जानकारी
छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटों में सामने आए 52 नए केस…. 9 जिलों में नहीं मिला एक भी केस…. मौतों का आंकड़ा शून्य
लगभग 300 परिवारों को मिला उनके आशियाना का अधिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Under-19 Women’s T20 World Cup : भारत की वैष्णवी ने रचा इतिहास, हैट्रिक के साथ चार ओवर के स्पेल में पांच विकेट झटके
Next Article विदेशों में नौकरी कर रहे मुस्लिम युवाओं की पहल… भिलाई में आखिरी सफर के लिए मिलेगी निःशुल्क सेवा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?