ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई : महिला पर सेक्स के लिए दबाव बनाने वाला आरक्षक अरविन्द मेन्ढे बर्खास्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई : महिला पर सेक्स के लिए दबाव बनाने वाला आरक्षक अरविन्द मेन्ढे बर्खास्त

By Mohan Rao
Published: December 26, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ निलंबित आरक्षक अरविंद कुमार मेन्ढे को बर्खास्त कर दिया है। आरक्षक ने पिछले दिनों क्षेत्र की एक महिला पर सेक्स के लिए दबाव बनाया था। महिला की शिकायत पर जांच हुई और उसके बाद आरक्षक को निलंबित कर दिया गया। निलंबन क बाद से ही आरक्षक फरार बताया जा रहा है। इस बीच एसएसपी अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आरक्षक अरविंद को बर्खास्त कर दिया है।

दरअसल पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की एक महिला जेल में बंद अपने बेटे को छुड़ाने में मदद के लिए आरक्षक अरविन्द कुमार मेन्ढे के संपर्क में आई थी। आरक्षक ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसके बेटे को जेल से छुड़ाने में मदद करेगा। इसके एवज मे आरक्षक ने महिला से सेक्स करने की डिमांड रखी।  18 नवंबर 2025 को आरक्षक अरविन्द कुमार मेन्ढे ने प्रार्थिया को शाम 7 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 56 मिनट के बीच तीन बार अपने मोबाइल फोन से कॉल किया और चरोदा बस स्टैंड के पास बुलाया। यहां से अरविन्द ने पीड़िता को अपने वाहन से रेलवे स्कूल के पास फाटक पार कर सूनसान जगह पर ले जाकर अनैतिक कृत्य किया।

इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद आरक्षक अरविन्द कुमार मेन्ढे के खिलाफ अपराध कायम कर निलंबित कर दिया गया। जांच के बाद निलंबित आरक्षक अरविन्द कुमार मेन्ढे का आचरण पुलिस रेगुलेशन के पैरा 64 सेवा की सामान्य शर्तें व सिविल सेवा ( आचरण ) 1965 नियम के विपरित पाया गया। इसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के खंड ( 2 ) के उपखंड ख के अधीन प्रदत्त शक्तियों के आधार पर आधार क्रमांक 1211 अरविन्द कुमार मेन्ढे को निलंबन से बहाल करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

हाईकोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका
आरक्षक अरविंद मेन्ढे ने पुरानी भिलाई थाने में अपराध दर्ज होने के बाद गिरफ्तार से बचने बिलासपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और उसके बाद आरक्षक अरविंद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। हाई कोर्ट ने माना कि आरक्षक अरविंद मेन्ढे ने अपने पद का दुरुपयोग किया और गरीब महिला से अनैतिक मांग की। यदि इन्हें जमानत दिया गया तो वे इस केस को प्रभावित कर सकते हैं। चीफ जस्टिस ने यह कहते हुए जमानत याचिका खारीज कर दी।

2008 में पुलिस आरक्षक बना था अरविंद मेन्ढे
उल्लेखनीय है कि अरविन्द कुमार मेन्ढे 18 अगस्त 2008 में पुलिस आरक्षक के रुप में शासकीय सेवा से जुड़ा था। वह 28 जून 2021 से पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ पदस्थ था। उसके खिलाफ थाना पुरानी भिलाई में एक महिला की रिपोर्ट पर धारा 64 ( 2 ) ( ए ) ( आई ) बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण के आरोपी आरक्षक अरविन्द कुमार मेन्ढे शासकीय सेवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने पर सेवा शर्तों एवं आचरण नियमों के परिप्रेक्ष्य में प्राथमिक जांच कराई गई। इसके बाद उसे निलंबित किया गया। निलंबित आरक्षक अरविन्द का कथन लिपिबद्ध करने 16 दिसंबर 2025 कोई नोटिस जारी किया गया। वह 19 नवंबर 2025 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित था। अब एसएसपी ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : सीएम साय
बीमारी से परेशान CISF जवान ने की खुदकुशी, उतई आरटीसी कैंप में फंदे पर लटका मिला शव
पोहा फैक्ट्री में काम करते तीन महिलाएं जिंदा जली, पहचानना हुआ मुश्किल तो फफक पड़े परिजन
मैनपाट महोत्सव 2021: सीएम बघेल ने कहा सरगुजिहा, भोजपुरी और तिब्बती संस्कृति का संगम है मैनपाट… सीएम ने की कई घोषणाएं
मुख्यमंत्री बघेल ने मणिपुर लैंडस्लाइड में शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन
Next Article कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया पुरस्कृत…. सीएम साय ने दी बधाई

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?