ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में म्यूल एकाउंट गैंग पर बड़ी कार्रवाई : 20-20 हजार में खरीदे 78 एटीएम, 5 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में म्यूल एकाउंट गैंग पर बड़ी कार्रवाई : 20-20 हजार में खरीदे 78 एटीएम, 5 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published December 31, 2025
Share
म्यूल अकाउंट गैंग पकड़ाया
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस को म्यूल एकाउंट वाले गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने मुंबई जा रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 78 एटीएम बरामद किए हैं। इन 78 एटीएम को आरोपियों द्वारा 20-20 हजार रुपए में खरीदा गया था। इन खातों का इस्तेमाल बेटिंग, ऑनलाइन सट्‌टा और साइबर फ्रॉड के लिए किया जा रहा था। आरोपियों के पास से पुलिस ने 21 चेकबुक भी बरामद किया है। इस मामले में और भी राज खुलने बाकी हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

बता दें दुर्ग में म्यूल खातों से जुडें मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और इस मामले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई भी की गई है। समय समय पर इस संबंध में शिकायतें भी मिल रही थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एएसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी दुर्ग हर्षित मेहर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक शिकायत पद्मनाभपुर थाने में 30 दिसंबर 2025 को एक खाताधारक ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि, उसकी मोबाइल दुकान में अमित मिश्रा मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। इसी दौरान अमित मिश्रा के परिचय से लोकेश जाधव उर्फ लक्की दुकान पर आने-जाने लगा।

कुछ महीने पहले लोकेश ने उसे यह कहकर झांसे में लिया कि उसके भाई टवन कुमार का बाहर से पैसा आने वाला है, लेकिन उसके पास बैंक खाता नहीं है। बदले में 20 हजार रुपए का लालच देकर उसने बैंक खाता इस्तेमाल करने की अनुमति ले ली। उसने एक्सिस बैंक महाराजा चौक शाखा और आईडीबीआई बैंक कुम्हारी शाखा का खाता लोकेश को दे दिया। कुछ दिन बाद उसका खाता फ्रीज हो गया जिससे उसे ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच शुरू की गई। एफआईआर की जानकारी मिलते ही मुख्य आरोपी लोकेश जाधव महाराष्ट्र के कल्याण भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे दुर्ग बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 33 एटीएम और क्रेडिट कार्ड, 15 चेकबुक, 9 पासबुक और 12 सिम कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी लोकेश ने बताया कि वो अपने बड़े भाई टवन कुमार जाधव के साथ मिलकर म्यूल अकाउंट सप्लाई का काम करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने प्रगति मैदान बोरसी स्थित टवन जाधव के घर दबिश दी। घर की तलाशी में 28 एटीएम, क्रेडिट कार्ड, 8 चेकबुक, 8 पासबुक और 4 सिम कार्ड बरामद हुए। इस मामले में पुलिस ने विनय सिंह सेंगर, राजू गायकवाड और अमित मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया।

खातों को मुंबई किया जा रहा था सप्लाई
पुलिस की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि इन खातों को मुंबई सप्लाई किया जा रहा था। सभी आरोपी अलग-अलग लोगों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड जुटाकर साइबर ठगों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों से कुल 78 एटीएम, क्रेडिट कार्ड, 21 चेकबुक, 18 पासबुक और 16 कई कंपनियों के सिम कार्ड जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना पद्मनाभपुर में अपराध दर्ज कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Mohan Rao December 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वैश्विक लेनदेन को सुगम बनाने के लिए विदेशी मुद्रा सेवाओं और ईईएफसी खातों की शुरुआत की उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वैश्विक लेनदेन को सुगम बनाने के लिए विदेशी मुद्रा सेवाओं और ईईएफसी खातों की शुरुआत की
Next Article भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन कल, सीएम साय व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे भूमिपूजन
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?