ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में बड़ा हादसा : भारी बारिश से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरी, कई कारें दबी… एक की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiFeaturedNational

राजधानी में बड़ा हादसा : भारी बारिश से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरी, कई कारें दबी… एक की मौत

By Mohan Rao
Published: June 28, 2024
Share
नईदिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। राजधानी में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण यहां के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई। हादसे में वहां पार्क की गई कई कारें दब गई। हादसे में करीब 6 लोगों के घाल हो गए हैं वहीं एक शख्स की मौत हो गई। हादसे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को निलंबित कर चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए। छत की शीट और सपोर्ट बीम भी ढह गई, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। फिलहाल रेस्क्यू किया जा रहा है। मलबे में कारों के साथ कोई और भी दबा हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIAL) के अधिकारी ने हादसे पर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 के बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए बने पुराने शेड का एक हिस्सा सुबह पांच बजे के करीब गिर गया। इस घटना के चलते, टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें फिलहाल के लिए रोक दी गई हैं, और यात्रियों के चेक-इन काउंटर भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए हैं। वहीं घायलों की मदद की जा रही है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का आया बयान
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, ‘टी1 दिल्ली एयरपोर्ट पर छत गिरने की घटना पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहा हूं। हादसे पर सबसे पहले रिस्पांस करने वाली टीम घटनास्थल पर काम कर रही है। साथ ही एयरलाइंस को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

कोरोना अलर्ट: सऊदी अरब ने भारत-अमेरिका सहित 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध
वन होम वन ट्री महा अभियान 6 जुलाई को, घरों को हरियाली से गुलजार करने का बड़ा अभियान तीसरी बार
CG Breaking : अधेड़ प्रेमी ने कर दी महिला की हत्या, तीन साल से रह रहा था लिव इन रिलेशनशिप में… आरोपी गिरफ्तार
डॉ. रमन सिंह निर्विरोध चुने गए विधानसभाध्यक्ष विधायकों की शपथ के साथ शीतकालीन सत्र शुरू
महिला आरक्षण बिल: विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में दिखेगा असर, अधिनियम से महिलाओं को होगा फायदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : जिला अस्पताल में मरीज के ऑपरेशन के लिए मांगे रुपए, सरकार ने किया प्रभारी सिविल सर्जन को सस्पेंड
Next Article टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, 29 को दक्षिण आफ्रिका से होगी चैंपियनशिप की लड़ाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?