ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान में बड़ा हादसा : पेट्रोल पंप के पास CNG टैंकर फटा, कई लोग जिंदा जले… घायलों की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

राजस्थान में बड़ा हादसा : पेट्रोल पंप के पास CNG टैंकर फटा, कई लोग जिंदा जले… घायलों की हालत गंभीर

By Mohan Rao
Published: December 20, 2024
Share
राजस्थान में बड़ा हादसा
SHARE

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर भीषण हादसा हो गया है। यहां पंप पर दो सीएनजी टैंकरों के आपस में टकराने से भीषण आग लग गई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। आग से झुलसे सभी लोगों को एसएमएस अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।  कुछ लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। साथ ही हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल ने हादसे पर दुख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीएनजी टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था और दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वापस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहे टैंकर से भिड़ने के कारण यह हादसा हो गया। यह हादसा सुबह 5 बजकर 40 मिनट के आसपास यह हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर कई गाड़ियां ऐसी थीं जो रोड पर पूरी तरह जली हुई मिली हैं। इनमें मौजूदा लोगों की क्या स्थिति हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है। हादसे में 29 ट्रक, 2 बस व कार के जलने की खबर है। पेट्रोल पंप पर आग लगने के बाद पास स्थित पाइप के गोदाम में भी आग लग गई थी लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है।

आग के कारण जले बस, कार व कंटेनर

सीएम भजनलाल शर्मा खुद घायलों की स्थिति देखने के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचे हैं। एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में अब तक 12 से ज्यादा मरीज पहुंच चुके हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी के निर्देशन में चिकित्सकों टीम घायलों का इलाज कर रही है। बताया जा रहा कि कई लोग 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब तक बर्न वार्ड में 35 लोग हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इनमें से कुछ लोगों की हालत बहुत सीरियस है। मरीजों की हालत देखते हुए सरकार ने एक और आईसीयू बनाया है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे के संबंध एक्स पर लिखा है कि जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया है। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी हैं। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से कार्यरत हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान, शोक संतप्त परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

ग्राहक बन बैंक में घुसे चार बदमाश, 40 लाख रुपये लूटे और पिस्टल लहराकर हुए फरार
प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन, दुर्ग में वन विभाग ने जब्त किए पांच वाहन
दिल्ली में अभी लॉकडाउन नहीं, बाजार किए जा सकते हैं बंद : सत्येंद्र जैन
महाराष्ट्र में एक और दर्दनाक हादसा: कोविड अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीजों की जलकर मौत
दो दिन में 45 नक्सलियों का सरेंडर, सीएम साय ने कहा- बस्तर में ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय का बड़ा निर्णय : दलहन तिलहन और गेहूं पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में पूरी छूट
Next Article छत्तीसगढ़ में 18 लाख परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज, वित्त विभाग ने जारी की 2560 करोड़ की राशि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?