ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब में बड़ा हादसा : लुधियाना में फैक्टरी की इमारत ढही, तीन की मौत, कई फंसे, एनडीआरएफ बचाव में जुटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पंजाब में बड़ा हादसा : लुधियाना में फैक्टरी की इमारत ढही, तीन की मौत, कई फंसे, एनडीआरएफ बचाव में जुटी

By @dmin
Published: April 5, 2021
Share
पंजाब में बड़ा हादसा : लुधियाना में फैक्टरी की इमारत ढही, तीन की मौत, कई फंसे, एनडीआरएफ बचाव में जुटी
पंजाब में बड़ा हादसा : लुधियाना में फैक्टरी की इमारत ढही, तीन की मौत, कई फंसे, एनडीआरएफ बचाव में जुटी
SHARE

लुधियाना (एजेंसी)। पंजाब के लुधियाना में सोमवार को बाबा मुकंद सिंह नगर में एक फैक्टरी जमींदोज हो गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि लगभग पांच मजदूरों के अंदर फंसे होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इमारत की दूसरी मंजिल के लेंटर को जैक लगाकर उठाया जा रहा था। 

फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित दमकल विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। वह मलबा हटाकर अंदर फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं हादसे के बाद फिर नगर निगम पर सवालिया निशान लग गया है कि आखिरकार पुरानी इमारत को दूसरी मंजिल की छत को जैक से उठाने की अनुमति कैसे दी गई। अगर निगम से कोई परमिशन नहीं ली गई है, तो फिर निगम अफसरों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। वहीं पुलिस ने फैक्टरी के मालिक और ठेकेदार पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मुकंद सिंह नगर में जसमेल सिंह एंड संस की पुरानी फैक्टरी है। बीते कुछ दिन से फैक्टरी की दूसरी मंजिल के लेंटर को ऊपर उठाने का काम चल रहा था। सोमवार सुबह लगभग चार बजे 40 मजदूर काम में जुटे थे। सारा काम पूरा हो चुका था। सुबह दस बजे जैक हटाया गया तो फैक्टरी की पहली मंजिल की छत नीचे गिर गई। इसके साथ ही इमारत ढह गई। एक दम मिट्टी का गुबार उठा। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की तरफ भागे और किसी तरह इमारत में फंसे कुछ मजदूरों को वहां से निकाल लिया। 
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल, डीसी वरिंदर शर्मा सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को तुरंत मौके पर बुला लिया गया है। अभी तक 35 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, पांच मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई। दो गंभीर रुप से घायल मजदूरों को निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। बाद में इनकी भी मौत हो गई। इस बिल्डिंग के साथ दो अन्य इमारतों को फिलहाल अनसेफ घोषित कर दिया गया है।
डीसी वरिन्दर शर्मा ने बताया कि फिलहाल अंदाजा है कि इस इमारत में चालीस मजदूर काम कर रहे थे, प्रशासन की तरफ से अभी तक 35 मजदूरों को निकाला जा चुका है। आशंका है कि पांच मजदूर अभी अंदर फंसे है, जिन्हें एनडीआरएफ की टीमें बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। अभी हमारा पहला फोकस फंसे लोगों को बाहर निकालना है। यह कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले की जांच होगी। इसमें जो भी आरोपी होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि हमें चालीस मजदूरों के काम करने की सूचना है, इसमें 35 को निकाला जा चुका है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंदर लगभग पांच मजदूरों के फंसे होने की खबर है। उन्हें बचाने का काम चल रहा है। यह काम पूरा होने पर पूरे मामले की जांच होगी, आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।

मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति
जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे सीएम साय, व्यापारियों से किया संवाद… दिखा उत्साह
जीओएम बैठक में बोले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री: सिर्फ 0.29 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर…. पिछले 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए
Big News: बादल फटने से आई बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता, तलाशी अभियान शुरू
नीति आयोग राष्ट्रीय कार्यशाला: उच्च शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता में मेंटरशिप पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसबीआई ने दिया झटका: देश के सबसे बड़े बैंक ने महंगा किया होम लोन, जानिए कितनी हुई ब्याज दर एसबीआई ने दिया झटका: देश के सबसे बड़े बैंक ने महंगा किया होम लोन, जानिए कितनी हुई ब्याज दर
Next Article खाद्य विभाग, नापतौल विभाग एवं भिलाई निगम की संयुक्त कार्रवाई… आलू-प्याज अधिक दाम पर बेचने पर लिया गया जुर्माना

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?