ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से दो की मौत, 32 लोग घायल, सीएम फडणवीस ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से दो की मौत, 32 लोग घायल, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

By Mohan Rao
Published: June 15, 2025
Share
हादसे के बाद रेस्क्यू में लगी एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें
SHARE

पुणे ए.। महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास में रविवार को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बता दें कि, इंद्रायणी नदी पर बने पुल के दो हिस्से है, एक सीमेंट वाला हिस्सा है और दूसरा लोहे वाला हिस्सा था, जो ढह गया है। इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। पुलिस के मुताबिक, नदी पर बना लोहे का पुल रविवार की दोपहर में ढहा है। ये घटना मावल तहसील के कुंदामाला इलाके के पास हुई है, इसके बाद एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं।

हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। NDRF की टीम वहां पहुंच रही है…पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है’।

इससे पहले एक पोस्ट में सीएम फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- पुणे जिले के इंदौरी में तलेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से हुए हादसे की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। चूंकि कुछ लोग बह गए हैं, इसलिए उनकी तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। एनडीआरएफ को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। राहत कार्यों में तत्काल तेजी लाई गई है। अब तक छह लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने किया नमन
दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कैबिनेट ने दी खाद सब्सिडी को मंजूरी
निरंतर विकास लक्ष्य के मूल्यांकन में छत्तीसगढ़ को मिली फरफार्मर राज्य की श्रेणी… नीति आयोग ने जारी किया कम्पोजिट एसडीजी इंडिया इंडेक्स
जिम्मेदार कौन: अस्पताल में बिना टेंडर कराया जा रहा था काम, निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत
बड़ी खबर: मतस्य पालन के नाम पर ठगे गए छत्तीसगढ़ के किसान…. गुडगांव की कंपनी ने लाखों का फायदा दिखाकर ठग लिए करोड़ों रुपए… जाने क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क किनारे जा रहे चार बच्चों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की हालत गंभीर सड़क किनारे जा रहे चार बच्चों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की हालत गंभीर
Next Article मुख्यमंत्री साय के हाथों छत्तीसगढ़ के 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को मिली 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?