ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार की ठोकर से आटो सवार 9 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार की ठोकर से आटो सवार 9 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

By Mohan Rao
Published: April 11, 2025
Share
दुर्ग में हादसा
SHARE

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार एसयूवी की ठोकर से आटो सवार 8 सफाई कर्मी व चालक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए। घटनी सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में आटो चालक सहित चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पांच महिलाओं को हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर अलका वाघमार व पूर्व विधायक अरुण वोरा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

मिली जानकारी के अनुासार घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली महिलाए चंदखुरी और कोल्हियापुरी क्षेत्र से रोज आटो में आती हैं। शुक्रवार सुबह भी सफाई कर्मी महिलाएं आटो में सवार होकर अपने काम पर जा रही थी। आटो चालक ने एक महिला को विशाल मेगा मार्ट के पास उतारा और सड़क किनारे आटो खड़ी कर एक महिला का इंताजार करने लगा। इस दौरान जेल चौक की ओर से किया एसयूवी कार CG 07 CV 1947 तेज रफ्तार में आई और आटो को रांग साउड से सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर से आटो के परखच्चे उड़ गए और कार के सामने का बोनट पूरा क्षतिग्रस्त हो गया और एयर बैग तक खुल गए। कार में सवार चालक और एक अन्य सुरक्षित रहे लेकिन आटो सवार घायल हो गए। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में पद्मनाभपुर थाने से डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में 5 महिलाओं की हालत सामान्य है तो वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

CG Politics: सतनाम गुरू पर भाजपा का बड़ा दाँव, 10 आरक्षित सीटों के साथ ही कुल 45 सीटों पर है एससी वर्ग का प्रभाव
मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन
इलाज के लिए भर्ती हत्या की आरोपी किन्नर जिला अस्पताल से फरार… जेल अधीक्षक ने लापरवाही के लिए किया दो प्रहरियों को निलंबित
दुर्ग जिले के स्कूलों को तंबाकू मुक्त करने की पहल…. जिला पंचायत सभागार में 50 शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग
दुश्मन पर नजर: पाक-चीन के हर हमले का मिलेगा करारा जवाब, पंजाब में तैनात हुई वायु रक्षा प्रणाली एस-400 की पहली यूनिट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत लाया गया मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा , एनआईए ने कराया सफल प्रत्यर्पण
Next Article प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार: तीन दिन में मिले तीन लाख से अधिक आवेदन, गांव-गांव, शहर-शहर में लगी समाधान पेटियां

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?