ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Accident in Bhilai : हाइवा की चपेट में आई सीआईएसएफ जवान की पत्नी, मौके पर मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Big Accident in Bhilai : हाइवा की चपेट में आई सीआईएसएफ जवान की पत्नी, मौके पर मौत

By Mohan Rao
Published: June 3, 2024
Share
बोरिया गेट पर बड़ा हादसा
SHARE

भिलाई। बीएसपी टाउनशिप के बोरिया गेट के पास सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बाइक पर जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार हाइवा ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों दूर तक उछलकर गिर गए। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला सीआईएसएफ के जवान की पत्नी थी। हादसे की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के अधिकारी व भिलाई भट्‌टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए रवाना किया।

मिली जानकारी के अनुसार तालपुरी निवासी प्रमिला भोसले (50) सोमवार की सुबह अपने बेटे विशाल भोसले के साथ बोरिया मार्केट खरीदारी के लिए गई थी। बोरिया गेट पर चाइना बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी। विशाल भोसले बाइक चला रहा था और उसकी मां  प्रमिला भोसले सामान लेकर पीछे सीट पर बैठी थी। मार्केट से निकलकर जैसे बाइक बोरिया गेट के नजदीक पहुंची वहां तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर के साथ बाइक सवार दोनों सड़क पर घिसटत रहे और प्रमिला भोसले हाइवा के नीचे आ गई।

हादसे के बाद हाइवा चालक वहां से भाग गया और प्रमिला भोसले का सिर हाइवा के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके बेटे को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना के बाद सीआईएसएफ के अधिकारी व भट्‌टी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बीएसपी यूनियन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मृतका के पति श्रीराम भोसले चुनाव ड्यूटी में पश्चिम बंगाल गए हुए हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है।  पुलिस ने मृतका प्रमिला के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के मरचुरी में भेजा।

निजी अस्पतालों में करा रहे हैं कोविड-19 का इलाज.. तो यह खबर आपके लिए है….यदि कोई दिक्कत आ रही है तो इन नोडल अधिकारियों से कर सकते हैं बात… कलेक्टर ने किया है नियुक्त
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की रिकार्ड बढ़ोत्तरी: पिछले 24 घंटों में सामने आए 242 नए केस: पढ़े किस वजह से बढ़ रहे मरीज
पूर्व सांसद गोपाल व्यास का निधन, मुख्यमंत्री साय ने अंतिम दर्शन कर भावुक मन से दी श्रद्धांजलि
बिग ब्रेकिंग: राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी होगा… सीएम बघेल ने की घोषणा
दो दिलों का एक सफर: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स का खूबसूरत ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन 2024 ‘प्यार का गठबंधन’ लॉन्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 21 Day Challenge : कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने की हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की अपील, दुर्ग पुलिस के अभियान के सराहा
Next Article हुंडई आई 10 कार में गांजा की तस्करी,  27  किलो गांजा के साथ नाबालिग गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?