ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: BIG ACCIDENT : निर्वाण महोत्सव के दौरान लकड़ी से बना मंच ढहा, सात की मौत और 75 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

BIG ACCIDENT : निर्वाण महोत्सव के दौरान लकड़ी से बना मंच ढहा, सात की मौत और 75 घायल

By Mohan Rao
Published: January 28, 2025
Share
यूपी में बड़ा हादसा
SHARE

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना मंच ढह गया। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं 75 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूट गया। निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था। यह आयोजन करीब 25 वर्षों से प्रतिवर्ष होता है। जहां आयोजन हो रहा था वहां तभी भराव हुआ था।  मिट्टी में नमी थीं। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई। हादसा होते ही ऊंचाई पर बना मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और तकरीबन 15 पुलिस कर्मियों सहित 75 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें अभी तक सात की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है।

निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, इसके लिए यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। मंच पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से इसकी सीढ़ियां टूट गई। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई। हादसे में तरसपाल(66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24)  पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद की माैत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।

इंजीनियर के घर छापा, 30 किलो सोना व पांच लग्जरी कारें बरामद, तीन लॉकर खोलने बाकी
Breaking News : देश में अब 6 जिले ही अति नक्सलवाद से प्रभावित, इनमें छत्तीसगढ़ के चार तथा झारखंड व महाराष्ट्र के एक -एक शामिल
अटल जयंती पर विधायक कार्यालय में नि:शुल्क ब्लड टेस्ट सुविधा शुरू, पहले दिन 101 लोगों ने दिया सैंपल
समीक्षा बैठक में अमित शाह ने कहा- कानूनों को जल्द लागू कर एक आदर्श राज्य बने छत्तीसगढ़,
भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा: राफेल कांग्रेस की देन, वायुसेना को बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article UPI से कैश ट्रांसफर कराकर दो दुकानदारों को लगाया 50 हजार का चूना, पुलिस की गिरफ्त में शातिर ठग
Next Article shreekanchanpath 105 # 28 January 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?