ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फल मंडी में टला बड़ा हादसा : सूखे पेड़ में लगी थी आग, फायर ब्रिगेड ने फैलने से पहले पाया काबू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

फल मंडी में टला बड़ा हादसा : सूखे पेड़ में लगी थी आग, फायर ब्रिगेड ने फैलने से पहले पाया काबू

By Mohan Rao
Published: October 27, 2022
Share
फलमंडी में आगपर काबू पाते फायर कर्मी
SHARE

भिलाई। पावर हाउस फलमंडी में बुधवार आधीरात को बड़ा हादसा टल गया। यहां एक सूखे पेड़ में आग लग गई जो तेजी से फैल रहा था। इससे पहले की आग दुकानों तक पहुंचती फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रात में ही एक और हादसा सुपेला थाने के पीछे भी हुआ। सुपेला थाने के पीछे झाड़ियों में आग लगी जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाया। इस दौरान एक ही रात में दो हादसे हुए।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार आधी रात लगभग 12 बजे अग्निशमन विभाग के कार्यालय में दो जगह आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों को रवाना किया। छावनी थाना क्षेत्र में फल मंडी पास सूखे पेड़ में आग लग गई थी जिसे बुझाकर दुकानों तक पहुंचने से रोका गया। बता दें इसी साल की शुरुआत में फलमंडी से लगी बस्ती में भीषण आग लग गई थी जिससे यहां की पूरी बस्ती की स्वाहा हो गई थी।

दूसरी घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। यहां पर थाने के पीछे झाड़ियों में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जहां हादसा हुआ उससे लगी घनी आबादी है। यदि आग आबादी तक पहुंचती तो बड़ी घटना हो सकती थी। आग के कारण आसपास के रहवासी इलाके में चारों ओर धुआं भर गया था। अग्निशमन कर्मी एफ प्रवीण बारा, नागेश मारकण्डे, पराग भोसले, धर्मेंद्र बंजारे, महेंद्र कुमार चंदेल सहित नगर सैनिक डाला राम साहू, राजेश साहू, राजू लाल, डीहार देशमुख आदि ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अमन सिंह और यास्मीन सिंह को हाईकोर्ट से राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में अग्रिम जमानत मंजूर
Election Breaking : भाजपा ने उपचुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, भानुप्रतापपुर से ब्रम्हानंद नेताम को टिकट
सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस की पहल: 30 युवा कांग्रेसियों ने किया रक्तदान
ज्यादा पानी पीने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचने के लिए करें ये काम
एम जे स्कूल में समर कैम्प का आयोजन, 21 को समापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में इस शख्स ने घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, व्यापारी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में इस शख्स ने घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, व्यापारी गिरफ्तार
Next Article Big Breaking: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग के 16 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, दिवाली से पहले होगा भुगतान CG स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में होगा एक दिवसीय कार्यक्रम… स्थानीय कलाकारों के होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?