भिलार्ई। कोरोना के कारण पिछले 10 माह से बंद पड़ा मैत्री बाग फिर से गुलजार होगा। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित मैत्री बाग कल 13 फरवरीसे आम जनों के लिए पुन: खोल दिया जाएगा।
बता दें कि शासकीय निर्देषानुसार कोविड-19 कोरोना वायरस की वजह से 16 मार्च 2020 से मैत्री बाग एवं चिडिय़ाघर को बंद रखा गया था। वर्तमान में कलेक्टर एवं जिला दण्ड़ाधिकारी, दुर्ग ने कुछ शर्तों के साथ बीएसपी के बहुप्रतिष्ठित मैत्री बाग एवं चिडिय़ाघर को 13 फरवरीसे शर्तो के तहत पुन: प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की है।
जिला प्रशासन के अनुमति प्राप्त होने के पश्चात बीएसपी प्रबंधन द्वारा मैत्री बाग एवं चिडिय़ाघर को 13 फरवरी से शर्तों के तहत पुन: प्रारंभ कर रहा है। पर्यटकों को मैत्री बाग एवं चिडिय़ाघर में प्रवेष पूर्व निम्न सावधानियां बरतना अनिवार्य है। सभी पर्यटक मैत्री बाग परिसर एवं चिडिय़ाघर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। अत: सभी से अपील की जाती है कि वे कोरोना वायरस से बचाव के सभी नियमों का अनुपालन करेंगे।
प्रत्येक पर्यटक को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मास्क लगाने पर ही मैत्री बाग मुख्य द्वार एवं चिडिय़ाघर प्रवेष द्वार में प्रवेष दिया जाएगा। प्रत्येक पर्यटक को थर्मल स्क्रीनिंग करनें के पश्चात ही मैत्री बाग के मुख्य द्वार एवं चिडिय़ाघर प्रवेष द्वार में प्रवेष करने दिया जावेगा। टिकिट लेते तथा मैत्री बाग मुख्य द्वार एवं चिडिय़ाघर प्रवेष द्वार में प्रवेष करते समय सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। पर्यटकों से आग्रह है कि प्रवेष करने के पूर्व हाथों को सेनीटाइज करें, तत्पष्चात ही भीतर प्रवेश करें।
मैत्री बाग परिसर एवं चिडिय़ाघर में थुकना मना है, थुकते हुए पाये जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावेगी। पर्यटकों से अपेक्षा की जाती है कि वे कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी से बचाव को दृष्टिगत् रखते हुए विभाग को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें। शासन के आदेशानुसार 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे एवं 65 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति का आना मना है। कोई भी कार्यक्रम जिसमेंं भीड़ (मास-गेंदरिंग) हो, अभी प्रतिबंधित रहेगा।
10 माह बाद फिर से गुलजार होगा मैत्री बाग… कल से आम जनों के लिए खुलेगा मैत्री बाग एवं चिडियाघर




