ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन

By Poonam Patel
Published: February 16, 2026
Share
महाशिवरात्रि पर शिव भजन और शिव ताण्डव नृत्य रहे मुख्य आकर्षण
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रही महोत्सव की शाम, कवि सम्मेलन ने बांधा समा
SHARE

अंबिकापुर। जिले में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन रविवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया।

कनिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीत “चिट्टियां कलाइयां”, “बेबी डॉल”, “यार ना मिले” सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक झूम उठे। महोत्सव स्थल तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम में रायगढ़ के कलाकार राकेश शर्मा ने भक्ति, सूफी एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी रंगारंग संध्या

महोत्सव की अंतिम शाम गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सराबोर रही। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रस्तुत शिव भजन एवं शिव ताण्डव नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया

स्थानीय कलाकारों में राहुल मण्डल, मानवी भगत, जय किशन विश्वास, शिवम सिन्हा सहित अन्य प्रतिभाओं ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना प्राप्त की। अन्य जिलों से आए कलाकारों में कोरिया जिले के सचिन्द्र कुमार एवं मनेन्द्रगढ़ की जसमीत कौर ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। बिलासपुर की नृत्यांगना ज्योति वैष्णव ने कत्थक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को मंच पर साकार किया।आनंद कुमार गुप्ता मदारी आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भजन, संगीत एवं लोकनृत्य ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विविध सांस्कृतिक विधाओं का समावेश महोत्सव को बहुरंगी और बहुआयामी स्वरूप प्रदान करता रहा।

कवि सम्मेलन में गूंजी ओज और हास्य की स्वर लहरियां

महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित कवि सम्मेलन ने साहित्य प्रेमियों को विशेष आनंद प्रदान किया। जिले के ख्यातिप्राप्त कवियों ने ओज, श्रृंगार, हास्य और व्यंग्य रस से परिपूर्ण कविताओं का पाठ किया। ओजपूर्ण रचनाओं ने जहां देशभक्ति और उत्साह का संचार किया, वहीं हास्य कविताओं ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

कवि सम्मेलन में विनोद हर्ष, संतोष सरल, देवेंद्र नाथ दुबे, अंचल सिन्हा, योगेन्द्र गहरवार, राजेश पाण्डेय, आशा पांडे, पूनम दुबे, प्रकाश कश्यप, माधुरी जायसवाल, सपन सिन्हा, मुकुंद लाल साहू, अनीता मंदिलवार, कृष्णकांत पाठक, राजेन्द्र विश्वकर्मा एवं रंजीत सारथी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय कला, साहित्य और मनोरंजन का अद्भुत समागम देखने को मिला।

पढ़ई तुंहर दुआर के नवाचारों को किया साझा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन के मुद्दों की समीक्षा
संकट: अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे हुए क्षेत्रों में व्यापार और निवेश पर लगाई रोक, कहा- अब किनारे खड़े रहने का वक्त नहीं
Big accident in Bhilai : छावनी चौक के पास नशेड़ियों ने बुलेरो से अधेड़ को मारी ठोकर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
कोरोना के बीच केरल में एक और खतरा: निपाह वायरस के कारण 12 साल के बच्चे की मौत… जांच के लिए केंद्र ने भेजी टीम
रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी ‘एनकाउंटर’ की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई की सेवा मॉडल में नया अध्याय : विधायक रिकेश ने शुरू की 1 रुपए में डायलिसिस और सोनोग्राफी सेवा
Next Article भिलाई में भोलेनाथ की बारात, एशिया बुक एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?