ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महतारी वंदन योजना : डीबीटी कराने बैंकों में लगी कतार, रविवार को छुट्टी के दिन भी करा सकेंगे डीबीटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महतारी वंदन योजना : डीबीटी कराने बैंकों में लगी कतार, रविवार को छुट्टी के दिन भी करा सकेंगे डीबीटी

By Mohan Rao
Published: March 2, 2024
Share
डीबीटी कराने बैंकों में लगी लंबी कतार
SHARE

कलेक्टर ने महिलाओं की सुविधा के लिए रविवार को भी बैंक खुले रखने का दिया निर्देश

भिलाई। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाले महिलाओं को अपने खाते को डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ भुगतान) से जोड़ना अनिवार्य है। योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को जब इसकी जानकारी मिली तो बैंकों में डीबीटी कराने महिलाओं की लंबी कतारे लगने लगी है। बीते तीन दिनों से भिलाई दुर्ग के तमाम बैंकों में महिलाओं की भीड़ देखी जा सकती है। यह भीड केवल और केवल अपने खाते को आधार के जरिए डीबीटी कराने के लिए है। बैंकों में भीड़ को देखते हुए दुर्ग कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चौधरी ने रविवार को भी बैंकों को डीबीटी के लिए खुला रखने का निर्देश दिया है।

बता दें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की घोषणा की है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए यानी सालाना 12000 रुपए दिया जाएगा। राशि का भुगतान ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए पात्र महिलाओं का बैंक खाता डीबीटी से लिंक होना अनिवार्य है। कुछ दिन पूर्व की जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में बताया गया कि पात्र महिलाओं का खाता डीबीटी लिंक होना चाहिए। जैसे ही इसकी जानकारी लगी महिलाओं में डीबीटी कराने की होड़ मच गई है। हालात यह है कि बैंकों में सुबह से डीबीटी कराने वालों की भीड़ लग रही है। शहर के अधिकतर बैंकों में इसके लिए अलग से काउंटर बनाकर खातों का डीबीटी किया जा रहा है।

कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर का पत्र लिख दिए निर्देश
कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चौधरी  ने महिलाओं को समस्या को देखते हुए प्रबंधक अग्रणी बैंक दुर्ग के नाम पर पत्र जारी कर निर्देशित किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही की जा रही है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह राशि 1000 उनके आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाना है। जिले में बैंक खातो को आधार लिंक करने के लिए 59420 का लक्ष्य है, जिसमें से जिले के अधिकांश महिलाओ का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है। इस कार्य की समय सीमा में 5 मार्च तक पूर्ण किया जाना है। इसके लिए अवकाश दिवस यानी रविवार 3 मार्च को महिलाएं बैंक में जाकर अपना खाता आधार लिंक व डीबीटी सक्रिय करवा सकते है। बैंक में रविवार को सिर्फ महतारी वंदन योजना के कार्य ही स्वीकार होंगे । इसके अलावा बैंकर्स प्रत्येक बैंक मे 2 से 5 मार्च तक महतारी वंदन योजना के आधार लिंक एवं डीबीटी क्रियान्वयन के लिए विशेष काउन्टर की सुविधा भी उपलब्ध करायेगे।

148 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पात्र महिलाओं की सूची उपलब्ध
भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई निगम क्षेत्र में संचालित 148 आंगनबाड़ी केन्द्रों में उन हितग्राहियो की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिन्होने महतारी वंदन योजना के साथ जो बैंक खाते संलग्न किये है वे आधार लिंक एवं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से जुड़े नही है। आवेदिका अपने निकट के आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर सूची का अवलोकन भी कर सकते है। हितग्राही अपने बैंक खाते को प्रत्यक्ष लाभ भुगतान यानि डीबीटी. 5 मार्च तक अवश्य करवा लें।

नेपाल में भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक हटी, फिर शुरू होगा प्रसारण
बीएसपी क्वार्टर के रहवासियों की समस्या दूर करने होगी पहल…. अमृत मिशन का कार्य नवंबर तक हो जाएगा पूरा
नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव की ऊंची छलांग, पूरे देश में तीसरे स्थान पर… सीएम बघेल ने दी अफसरों को बधाई
जशपुर बना एडवेंचर पर्यटन का मुख्य आकर्षण, बाइक राइडर्स को भा गई यहां की वादियां… कैंपिंग के साथ की राइडिंग
खतरे में सीएम की कुर्सी: लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 139 # 02 March 2024
Next Article पत्थलगांव में शुरू होगा लिंक कोर्ट, जशपुर पहुंचे सीएम साय ने कहा- 12 मार्च को किसानों को दी जाएगी धान के अंतर की राशि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?