ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में 1008 दीपों से होगी प्रभु श्रीराम की महाआरती, 23 जनवरी को होगा संपूर्ण जीवन श्री राम के नाम का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में 1008 दीपों से होगी प्रभु श्रीराम की महाआरती, 23 जनवरी को होगा संपूर्ण जीवन श्री राम के नाम का आयोजन

By Mohan Rao
Published: January 16, 2024
Share
SHARE

संगीतमय सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ होगा, राम दरबार झांकी भी होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र

भिलाई। आराध्य सेवा समिति स्मृति नगर भिलाई द्वारा “संपूर्ण जीवन श्री राम के नाम ” का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।  23 जनवरी की शाम 5:00 से संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । स्मृति नगर चौक के पास आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में संगीतमय सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम की 1008 दीपों से भव्य महाआरती की जाएगी। सिर्फ यही नहीं भगवान श्री राम के भक्तों के लिए रामदरबार झांकी, भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

इस भव्य भजन सन्धा में श्री राम भक्ति में झूमेंगे, पूरा स्मृति नगर श्री राम के जयकारों से गूंजेगा। चारो ओर भगवा ध्वज लहराएगा और आसमान भी आतिशबाजी के सतरंगी छटा से छा जाएगा। आसमान पर टिमटिमाते सितारों की तरह भव्य मनमोहक आतिशबाजी भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। इसके बाद अंत में भक्तों को महाप्रसादी  वितरण किया जाएगा। आराध्य सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि  इस भव्य कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक भक्तों के आने की सम्भावना है। सभी भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में आचार्य श्री कान्हा जी महाराज और आचार्य श्री देवा जी महाराज भी प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

मंत्री और विधायक भी होंगे शामिल
आराध्य सेवा समिति द्वारा आयोजित “संपूर्ण जीवन श्री राम के नाम ” कार्यक्रम में प्रदेश के कई  विधायक और मंत्री, सांसद भी शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा  जी, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी, राज्य सभा सांसद सरोज पांडे जी, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन जी, दुर्ग विधायक श्री गजेन्द्र यादव जी, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी, विधायक विक्रम उसेंडी जी, विधायक भावना बोहरा, विधायक ईश्वर साहू सहित कई हस्तियां प्रभु श्री राम के सेवा में शामिल होंगे।

संघर्ष से सफलता का उत्सव
आराध्य सेवा समिति के अध्यक्ष परमानंद मढ़रिया और उपाध्यक्ष प्रियदर्शी प्रसाद अंशु ने बताया कि यह कार्यक्रम  संघर्ष से सफलता के हर्ष और उत्साह का कार्यक्रम है। हमारे प्रभु श्री राम का मंदिर  अयोध्या में बनकर तैयार है और जल्द ही प्रभु श्री राम मंदिर में विराजमान होने वाले है। इस पावन अवसर का हम सब को बेसब्री से इंतजार है। इस दिन हम सब और पूरा देश दीपावली की तरह उत्साह से मनाएगा। इस कड़ी में हम एक शाम राम लला के नाम का आयोजन कर रहे है। जहाँ भिलाई दुर्ग के कार सेवक जिन्होंने अपने प्राणों की भी परवाह नहीं किए और प्रभु श्री राम मंदिर के लिए संघर्ष किए है। उनकी परिश्रम अब सफलता को हर्ष और उत्साह से मनाया जाएगा साथ ही सभी कार सेवको का बहुत ही आदर और श्रद्धा के साथ सम्मनित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया खैरागढ़ क्षेत्र के लोगों को नए जिले का तोहफा
इस योजना के तहत किसानों को 68.90 करोड़ का भुगतान, स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना यहां हो रही साकार-भूपेश बघेल
हाथ से रिक्शा खींचने वालों का दर्द विदेशों में भी गूंजा
CG Crime : सनकी पिता ने पुत्र की चढ़ा दी बली, चाकू से काट दिया गला… आरोपी गिरफ्तार
राज्य में जैविक खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ा, 16.56 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का किसानों ने किया खेती में उपयोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: प्यार में कभी-कभी ऐसा हो जाता है
Next Article D2M : सरकार का बड़ा तोहफा, इस टेक्नोलॉजी से मोबाइल पर बिना इंटरनेट देख सकेंगे वीडियोज D2M : सरकार का बड़ा तोहफा, इस टेक्नोलॉजी से मोबाइल पर बिना इंटरनेट देख सकेंगे वीडियोज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?