ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माफिया अतिक अहमद ने की मीडिया से बात, कहा परिवार पूरी तरह बर्बाद, उमेश पाल की हत्या में मेरा हाथ नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

माफिया अतिक अहमद ने की मीडिया से बात, कहा परिवार पूरी तरह बर्बाद, उमेश पाल की हत्या में मेरा हाथ नहीं

By Mohan Rao
Published: April 12, 2023
Share
माफिया अतिक अहमद
SHARE

झांसी (एजेंसी)। उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से वापस सड़क के रास्ते प्रयागराज ला रही है। इस बार भी अतीक अहमद को उसी रूट से लाया जा रहा है। साबरमती जेल से राजस्थान के उदयपुर, मध्यप्रदेश के शिवपुर होते हुए झांसी के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा। जैसे ही अतीक का काफिला देर रात को राजस्थान के डाबी थाना बूंदी में रोका गया तो वह वैन से नीचे उतरा। इसके बाद जब वह वैन में सवार हुआ तो उसने मीडिया से बात की और कहा कि उसका परिवार पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।

शिवपुरी पहुंचने पर अतीक अहमद ने मीडिया का आभार जताया और कहा है कि आप लोगों का शुक्रिया,आप लोगों की वजह से हिफाजत है। जब अतीक से यह सवाल किया गया कि कल तक आप दबंगई कर रहे थे तो डर नहीं लग रहा था, आप पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज है। अब क्यों डर रहे हो?’ यह सवाल सुनकर अतीक चुप हो गया और उसने कोई जवाब नहीं दिया। अतीक बस इतना कहा कि हमारे परिवार को मिट्टी में मिला दिया, अब रगड़े ही जा रहा हैं।

खौफ में दिखा माफिया
एक बार फिर उमेश पाल हत्याकांड के मास्टरमाइंड की आंखों में खौफ दिखाई दे रहा है। पिछली बार भी उसके चेहरे पर खौफ था और जेल से निकलते ही कहा था कि कोर्ट के कंधे पर रखकर मुझे मारना चाहते हैं। अतीक को पहले लाने वाली पुलिस टीम ही इस बार भी भेजी गई है। पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक और 30 कॉन्स्टेबल मौजूद हैं। इसके अलावा एक जीप और दो बंदी रक्षक वाहन भी भेजा गया है। अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस उमेश पाल हत्याकांड में अब आरोपी बना चुकी है। बुधवार शाम करीब 6 बजे यह काफिला प्रयागराज पहुंच सकता है. प्रयागराज की कोर्ट में अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड मामले में पेश किया जाएगा

भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के मामले में निलंबित हुए पटवारी ने की खुदकुशी… सुसाइड नोट में लिखा निर्दोष हूं
बेटा-बेटी को पिता ने डुबोकर मार डाला, फिर लगाई फांसी, बच्चों को घुमाने की बात कहकर ले गया था
Breaking News : कांग्रेस ने रायपुर निगम के सभी 70 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी… देर रात जारी हुई लिस्ट
मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश में बहा रहे विकास की गंगा-अशोक साहू
छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में होगा इको क्लब गठन… मिशन लाइफ के तहत लगाएंगे एक पेड़ मां के नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : बिरनपुर हिंसा के बाद सरपंच का बड़ा बयान, कहा- बाहरी लोग आकर अशांति न फैलाए, आपस में सुलझाएंगे विवाद
Next Article Bhilai Crime : सूने मकान में चोरी, सोने चांदी के जेवर के साथ गैस सिलेंडर भी ले भागे बदमाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?