रायपुर। बिहार चुनाव की मतगणना के साथ ही मध्यप्रदेश के 28 सीटों व मरवाही की एक मात्र सीट पर भी मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जहां छत्तीसगढ़ की एक मात्र सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव भाजपा प्रत्याशी से तीन राउंड की गणना के बाद करीब 4400 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस बहुत पीछे चल रही है। कमलनाथ के तमाम दावों पर यहां जनता ने पानी फेर दिया है। एमपी की सभी 28 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। रुझानों में भाजपा बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं 1 सीट पर अन्य को बढ़त मिली है।




