ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: LS Election: अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- तीसरी बार मोदी को पीएम बनाइये, जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkorbaPoliticsRaipur

LS Election: अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- तीसरी बार मोदी को पीएम बनाइये, जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद

By Om Prakash Verma Published May 1, 2024
Share
LS Election: अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- तीसरी बार मोदी को पीएम बनाइये, जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद
LS Election: अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- तीसरी बार मोदी को पीएम बनाइये, जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद
SHARE

कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहुंचे। हेलीकॉप्टर से वह कटघोरा के हाईस्कूल मैदान में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कटघोरा के मेला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए शाह ने लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। अमित शाह का भाषण सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही, लेकिन हमारे विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद चार महीने में ही 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 350 गिरफ्तार हुए और कईं ने सरेंडर कर दिया। पीएम मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को पांच साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कक्का की सरकार थी। आप मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, दो साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah कोरबा, छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/xtSiIzjoId

— BJP (@BJP4India) May 1, 2024

अमित शाह ने कहा, ‘अभी 2 चरण के चुनाव हुए हैं। इन 2 चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं। तीसरे चरण में हमे 400 पार की दिशा में आगे बढऩा है। चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस वर्षों से कर रही है, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां आपने भाजपा की सरकार बनाई है, केंद्र में भी मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनने वाली है, उसके बाद नक्सलवाद को जाना ही पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है।

कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी।

छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर… pic.twitter.com/XpBQIEFgbo

— BJP (@BJP4India) May 1, 2024

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है। कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने पांच साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया। शाह ने कहा, ‘पीएम मोदी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और 25 साल का एजेंडा भी है। छत्तीसगढ़ ज्यादातर पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी भाई-बहनों का क्षेत्र है। पीएम मोदी ने 2014 में कहा था कि हमारी जो सरकार बनेगी, वो गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की होगी।

कांग्रेस फेक वीडियो बनाकर कर रही प्रचार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस उनका फेक वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार कर रही है, लेकिन जनता जानती है कि सच्चाई क्या है। आने वाले दिनों में फिर से कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

नहीं हटेगा आरक्षण
अमित शाह ने कहा, ‘जब तक भाजपा का एक भी सांसद भारत की संसद में है, एसटी, एससी और ओबीसी के आरक्षण को न हम हटाएंगे और न कांग्रेस को हटाने देंगे। ये मोदी की गारंटी है।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Om Prakash Verma May 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 197 # 01 May 2024
Next Article CG Politics: आधा दर्जन सीटों पर 23 साल का बनवास! 1 सीट पर दूसरे चरण में हो चुका है मतदान, 5 सीटों पर तीसरे चरण में होगी वोटिंग, कांग्रेस ने लगाया पूरा जोर CG Politics: आधा दर्जन सीटों पर 23 साल का बनवास! 1 सीट पर दूसरे चरण में हो चुका है मतदान, 5 सीटों पर तीसरे चरण में होगी वोटिंग, कांग्रेस ने लगाया पूरा जोर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?