ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्सक्लूजिव : एलपीजी गैस टैंकर के ड्राइवर सीट पर निकला 7 फीट लंबा सांप….. बड़ी दुर्घटना टली…… ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एक्सक्लूजिव : एलपीजी गैस टैंकर के ड्राइवर सीट पर निकला 7 फीट लंबा सांप….. बड़ी दुर्घटना टली…… ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

By @dmin
Published: August 21, 2020
Share
Driver takes a nap in the middle of the road
Driver takes a nap in the middle of the road
SHARE

भिलाई/राजनांदगांव। दुर्ग राजनांदगांव नेशनल हाईवे पर देवादा के पास गुरुवार को एलपीजी गैस टैंकर के ड्राइवर सीट पर सांप निकला। टैंकर नागपुर से रवाना हुआ था और राजनांदगांव पहुंचने पर ड्रायवर को अहसास हुआ कि उसके पैर के पास कुछ लिपटा हुआ है। ड्राइवर ने जब देखा तो उसके होश उड़ गए और गाड़ी को साइडकर वह सांप को छिटककर कूद गया। इसके बाद यहां से नोवा नेचर के सदस्य अजय चौधरी से संपर्क किया गया। अजय ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया। लगभग 7 फीट लंबे सांप को नोवा नेचर के सदस्य ने वन विभाग की उपस्थिति में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक एलपीजी गैस टैंकर 14 चक्का गाड़ी लेकर ड्राइवर अनंत भांगे नागपुर से रायपुर के लिए निकला था। ड्राइवर अनंत भांगे ने बताया कि बाघ नदी पार करते वक्त उसके पैरों में कुछ सरसराहट हुई। ड्राइविंग करते करते नीचे झुक कर देखा तो कुछ नजर नहीं आया। राजनांदगांव के ग्राम देवादा के पास अचानक गाड़ी का एक्सीलेटर बढ़ गया जब नीचे झुककर देखा एक्सीलेटर और पैर को लपेट कर सांप बैठा हुआ था। सांप ड्राइवर देखने के बाद अनंत भांगे ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी मैं हैंड ब्रेक लगाकर गाड़ी साइड की और सांप को झटका देते हुए कूद गया। ड्राइवर ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर पहुंचे नोवा नेचर के सदस्य

लोगों ने नोवा नेचर के सदस्य अजय कुमार चौधरी को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचकर अजय चौधरी ने गैस टैंकर के ड्राइविंग केबिन में करीब दो घंटे तक खोजबीन की। सांप शोर शराबा सुनकर इधर उधर होता हुआ छिप गया था। काफी मशक्कत के बाद अजय चौधरी ने बॉक्स के भीतर छिपे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। जब सांप बाहर निकाला तो देखा कि वह करीब 7 फीट लंबा था। ड्राइवर का कहना है कि नागपुर से राजनांदगांव तक बीच में गाड़ी कहीं खड़ी नहीं हुई थी, सांप नागपुर में ही गाड़ी के अंदर घुस गया था। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते बची। नोवा नेचर के सदस्य अजय चौधरी ने अपील की है कि आपके घर पर या भीड़ भरी जगह पर सांप दिखे तो उसे मारे नहीं बल्कि नोवा नेचर के हेल्पलाइन नंबर 9753807733 (अजय कुमार) पर कॉल करें।

आरक्षण पर मंत्री टीएस बाबा का बड़ा बयान : निर्णय नहीं ले पा रही हैं राज्यपाल तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
सुशासन की गूंज: कचना महा-शिविर में उमड़ा 17 गांवों का हुजूम
अमेरिका में 2 अप्रैल को रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म मार डारे मया म…
कातिल माँ : तांत्रिक के झांसे में आकर शादी के 14 साल बाद हुए दो साल के मासूम को नहर में फेंका, बोला-तुम्हारा बेटा जिन्न का बच्चा है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई
Next Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express स्पेशल ट्रेन की संख्या में और इजाफा करेगा रेलवे, 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी रफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?